Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में हथियारों के साथ पकड़े बदमाश; पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, चार्जशीट दाखिल

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Mon, 15 Jun 2026 07:44 PM (IST)

    चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच सदस्यों के गिरोह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। गिरोह का पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से ...और पढ़ें

    हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।

    हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।

    HighLights

    1. पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कनेक्शन मिला।

    2. सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे।

    3. 20 जून से अदालत में केस की कार्रवाई शुरू होगी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के पांच बदमाशों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

    आरोपितों में धनास निवासी संजू कांचा, बलवंत, बापूधाम निवासी अनस उर्फ रईन, बुड़ैल निवासी रणजीत और जीरकपुर निवासी सुभाष शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ 20 जून से अदालत में केस की कार्रवाई शुरू होगी।

    इन पांचों को पुलिस ने अप्रैल और मई में अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। पुलिस को इनसे चार सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, देसी कट्टा, नौ कारतूस और एक फोर्ड फिगो कार बरामद हुई थी।

    पुलिस को इनके पाकिस्तान के साथ कनेक्शन का भी पता चला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ संपर्क में थे। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

    सबसे पहले पकड़ा गया था कांचा

    पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले 18 अप्रैल को धनास निवासी 30 वर्षीय संजू कांचा को पकड़ा था। उसे मलोया की जीरी मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को कांचा से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

    पूछताछ के दौरान कांचा ने बापूधाम के अनस का नाम बताया। पुलिस को पता चला कि अनस इस रैकेट का सरगना था और अंबाला जेल में बंद था। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट में लेकर उसे गिरफ्तार किया।

    बलवंत-अनस करते थे हथियारों की तस्करी

    पूछताछ में अनस ने कबूल किया कि वह बलवंत नामक के जरिए ट्राईसिटी में हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस ने एक मई को बलवंत को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन बुड़ैल निवासी 32 वर्षीय रणजीत और फिर जीरकपुर निवासी 30 वर्षीय सुभाष को भी पकड़ लिया।