{"_id":"6af53b0706169a6cf70965d9","slug":"mp-amritpal-singh-parole-today-to-attend-his-grandmother-s-final-rites-amritsar-court-today-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अमृतपाल की पैरोल पर सुनवाई: पंजाब सरकार से 24 घंटे में जवाब तलब, दादी की अंतिम रस्मों में होना है शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अमृतपाल की पैरोल पर सुनवाई: पंजाब सरकार से 24 घंटे में जवाब तलब, दादी की अंतिम रस्मों में होना है शामिल
Thu, 12 Nov 2026 03:21 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:21 PM IST
सार
अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर (84) का रविवार शाम निधन हो गया था। उनकी अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अदालत में पैरोल की अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर वीरवार को अमृतसर की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। सरकार को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस मामले में शुक्रवार को दोबारा सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह की ओर से अपनी दादी माता चरण कौर की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की गई है। उनकी दादी का 8 नवंबर को निधन हो गया था। परिवार की ओर से अमृतपाल सिंह के अलावा उनके चाचा हरजीत सिंह और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह को भी पैरोल देने की मांग की गई है। तीनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
परिवार की ओर से अदालत में दायर याचिका में धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए 10 से 12 दिन की पैरोल देने की मांग की गई है। परिवार ने अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में दादी का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्में पूरी करने की इच्छा जताई है। इसी कारण परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी उनकी पैरोल के फैसले तक रोक रखी है।
विज्ञापन
इससे पहले संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण 11 नवंबर को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद वीरवार को अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। अब शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में पंजाब सरकार के जवाब के आधार पर अदालत आगे का फैसला ले सकती है।
