Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, अमृतसर में वर्षा से मिली गर्मी से राहत

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    अमृतसर में रविवार शाम हुई वर्षा और बादलों के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण


    HighLights

    1. अमृतसर में वर्षा से भीषण गर्मी से मिली राहत।

    2. मौसम सुहावना हुआ, तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    3. आने वाले दिनों में भी वर्षा की संभावना बनी हुई।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। रविवार शाम अमृतसर में हुई वर्षा और छाए रहे बादलों के कारण लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले दिनों की तुलना में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वर्षा होने और बादलों की आवाजाही के कारण तेज धूप का असर कम रहा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 24 जून तक भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ वर्षा की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में भी मौसम राहत भरा बना रहेगा। फिलहाल मौसम विभाग ने अमृतसर के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

    वहीं, लुधियाना में दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार रात करीब 9 बजे लुधियाना में मौसम ने अचानक करवट ले ली।शहर के गुरदेव नगर, सराभा नगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर के कई अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई थी। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

    खबरें और भी

    दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग ने पहले ही अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।