सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आप भी नए जुड़े हैं पीएम किसान योजना से? तो ऐसे करें पता आपको मिलेगी 18वीं किस्त या नहीं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Sep 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: who is eligible for 18th kist or not check status
किन किसानों को 18वीं किस्त के पैसे मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 18th Kist Status: क्या आप एक किसान हैं? अगर हां तो आप भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसी क्रम में अब तक किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 18वीं किस्त की है। वहीं, जो किसान पहली बार इस योजना से जुड़े हैं क्या उनको 18वीं किस्त मिलेगी या नहीं? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं और ये होगा स्टेटस चेक करके। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: who is eligible for 18th kist or not check status
किन किसानों को 18वीं किस्त के पैसे मिलेंगे? - फोटो : Freepik
  • दरअसल, स्टेटस चेक करने के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले आप ये जान लें कि बतौर लाभार्थी आपको कुछ काम करवाने भी जरूरी हैं। जैसे- ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग। अगर आप ये तीनों काम करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है, लेकिन इन कामों को न करवाने वाले किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Nidhi: who is eligible for 18th kist or not check status
किन किसानों को 18वीं किस्त के पैसे मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

कैसे पता करें आपको किस्त मिलेगी या नहीं?

स्टेप 1

  • अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको 18वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • ऐसे में आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: who is eligible for 18th kist or not check status
किन किसानों को 18वीं किस्त के पैसे मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • साथ ही स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिया है उसे भी यहां भरें
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: who is eligible for 18th kist or not check status
किन किसानों को 18वीं किस्त के पैसे मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब जब आप यहां पर सारी जानकारी भर चुके हैं तो इसके बाद आपको 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस यहां पर नजर आएगा
  • इसमें आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed