Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हर थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी होती है ये परेशानी

Tue, 24 Nov 2026 09:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

बार-बार पेशाब आना सिर्फ डायबिटीज का लक्षण नहीं है। यूरिन इंफेक्शन, किडनी में पथरी, ओवरएक्टिव ब्लैडर, बढ़े हुए प्रोस्टेट और ज्यादा कैफीन का सेवन भी इसकी वजह हो सकते हैं। अगर इस परेशानी के साथ जलन, दर्द, खून या अत्यधिक प्यास लगे तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच कराएं।

विज्ञापन
Frequent Urination Could Be a Warning Sign of These Diseases know Possible Causes
बार-बार पेशाब जाने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी दिन में कई बार पेशाब जाना पड़ता है? पेशाब जाने की वजह से आपकी रात की नींद भी प्रभावित हो रही है? अगर हां तो इसे नजरअंदाज न करें, पेशाब में होने वाले बदलाव या कोई अन्य दिक्कतें कई बार गंभीर बीमारियों की ओर इशारा हो सकते हैं।



आमतौर पर बार-बार पेशाब आने की समस्या को डायबिटीज का संकेत मान लिया जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर पेशाब ज्यादा आने लगता है और आपको प्यास भी ज्यादा लगती है। लेकिन हर बार पेशाब की ये समस्या डायबिटीज के कारण हो ये जरूरी नहीं है। कई बार शरीर में पानी की अधिकता, ज्यादा चाय-कॉफी पीने या कुछ दवाइयों के कारण भी पेशाब बढ़ सकती है। अगर आपको भी कुछ समय से ये दिक्कत बनी हुई है तो डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच जरूर करा लें।

आइए जानते हैं कि बार-बार पेशाब आने की समस्या के क्या कारण हो सकते हैं और कब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए?

Trending Videos
Frequent Urination Could Be a Warning Sign of These Diseases know Possible Causes
बार-बार पेशाब आना - फोटो : Adobe Stock

बार-बार पेशाब की समस्या

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यूरिन इंफेक्शन, किडनी में स्टोन और ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। डायबिटीज और इन बीमारियों में समय रहते इलाज जरूरी माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सामान्य तौर पर दिन में करीब 6-8 बार पेशाब जाना सामान्य है। हालांकि पानी पीने की मात्रा और मौसम के आधार पर इसमें अंतर हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि किन बीमारियों में पेशाब जाने की समस्या ज्यादा हो सकती है?

Frequent Urination Could Be a Warning Sign of These Diseases know Possible Causes
यूटीआई की समस्या - फोटो : Adobe stock photos

इन बीमारियों में भी हो जाएं अलर्ट

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यूटीआई, किडनी और प्रोस्टेट जैसी समस्याओं के कारण आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।
 

  •  यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी पेशाब की नली या मूत्राशय में संक्रमण होने पर बार-बार पेशाब आता है। इसमें पेशाब में जलन, दर्द और तुरंत पेशाब जाने की इच्छा हो सकती है।
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या बुजुर्गों में बहुत कॉमन है।  इसमें मूत्राशय की मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इससे ब्लैडर थोड़ा भरने पर भी पेशाब का तेज दबाव महसूस होता है।
  • किडनी में स्टोन होने पर भी बार-बार पेशाब आने के साथ पेट या कमर में दर्द और पेशाब में खून भी आ सकता है।
  •  पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ सकता है। इससे पेशाब की नली पर दबाव पड़ता है और बार-बार पेशाब की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Frequent Urination Could Be a Warning Sign of These Diseases know Possible Causes
समय रहते लें डॉक्टर की सलाह - फोटो : Adobe stock

कब हो जाएं अलर्ट?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर बार-बार पेशाब आने के साथ बहुत ज्यादा प्यास लग रही है और वजन भी कम हो रहा है तो इन समस्याओं में अलर्ट हो जाएं। अगर परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज की दिक्कत रही है और ऐसे में आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो शुगर की जांच  जरूर करा लें। पेशाब में जलन हो और खून आने लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed