फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश: रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी, जाम-जलभराव ने किया मजा फीका, कल भी बरसेंगे बदरा

Wed, 08 Jul 2026 08:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Jul 2026 08:24 PM IST
सार

राजधानी में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान गिरा और उमस से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Rain Alert Intermittent rain continues in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में दो जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को सुबह से घने बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ाईं।

Rain Alert Intermittent rain continues in Delhi-NCR
बारिश के बीच लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को कई मार्गों पर घंटों जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि, राजधानी के प्रमुख जलभराव वाले हॉटस्पॉट मिंटो ब्रिज, किशनगंज रेलवे अंडरब्रिज और जखीरा अंडरपास में इस बार पानी नहीं भरा, जिससे इन स्थानों पर यातायात सामान्य बना रहा। वहीं अन्य निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

 

Rain Alert Intermittent rain continues in Delhi-NCR
दक्षिणी दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 24 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आंधी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain Alert Intermittent rain continues in Delhi-NCR
दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश - फोटो : ANI

 आज के लिए यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तथा न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार 10 और 11 जुलाई को भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। हालांकि तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 12 से 14 जुलाई के बीच बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश कम होने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Rain Alert Intermittent rain continues in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI

शाम 5:30 बजे तक बारिश (मिमी): 
नजफगढ़ - 37.5
झरोदा कलां - 31.5
पूसा - 30
लोदी रोड - 29.4
पालम - 26.9
मयूर विहार - 26
जनकपुरी - 26.5
आया नगर - 21.5
नारायणा - 16
छतरपुर - 16
रिज - 11.2
जाफरपुर - 1.5
पीतमपुरा - 0.5

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed