सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Teacher Counseling News : New appointed teachers counseling from 26 to 28 october for school allotment.

सहायक शिक्षक भर्ती: नव नियुक्त शिक्षकों को जिलों में स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग 26 से 28 अक्तूबर तक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Oct 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
UP Teacher Counseling News : New appointed teachers counseling from 26 to 28 october for school allotment.
उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती 2020: शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

31277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद उन्हें जिलों में स्कूल आवंटित करने के लिए 26 से 28 अक्तूबर तक काउंसलिंग की जाएगी। बताया जा रहा है कि 29 से 30 अक्तूबर तक स्कूल आवंटन हो जाएगा जिसके बाद 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक शिक्षकों को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।



बता दें कि 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में 16 अक्तूबर को प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम चरण में 31277 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसके बाद अब शिक्षकों को जिलों में स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने स्वीकार किया चयन में हुई गलतियां
वहीं, चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने पर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया है कि चयन में गलतियां हुई हैं और कुछ कम मेरिट के लोगों को नियुक्ति मिल गई। जबकि अधिक मेरिट वालों को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही इस मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित होकर बताया कि एनआईसी और बेसिक शिक्षा परिषद से हुई इस गलती के जांच के लिए सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि जो भी गलतियां हुई हैं, उनको सुधारा जाएगा और सरकार गलत चयन रद्द करेगी।

कम गुणांक वालों का नियुक्ति पत्र रद्द किया जाएगा

संजय कुमार यादव व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने जब महाधिवक्ता से पूछा कि क्या अदालत उनका यह बयान रिकार्ड कर दे तो उन्होंने इस पर सहमति देते हुए कहा कि सूची जारी करने में एनआईसी और बेसिक शिक्षा परिषद के स्तर से हुई गलती को सुधारा जाएगा तथा कम गुणांक वालों को दिया गया नियुक्तिपत्र निरस्त कर अधिक गुणांक पाने वालों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed