Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   During adolescence, the body and the brain do not develop at the same pace.

Lucknow News: किशोरावस्था में शरीर और मस्तिष्क का विकास एक समान गति से नहीं होता

Sat, 21 Nov 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
During adolescence, the body and the brain do not develop at the same pace.
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। किशोरावस्था में शरीर और मस्तिष्क का विकास एक समान गति से नहीं होता। इसलिए केवल शारीरिक परिपक्वता के आधार पर सहमति देने की क्षमता तय करना ठीक नहीं है। ये बातें लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहीं। शुक्रवार को लोहिया संस्थान के प्रेक्षागृह में फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग की ओर से किशोरावस्था, सहमति एवं क्षमता विषय पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

डॉ. सीएम सिंह ने कहा किशोरावस्था में शरीर का विकास तेजी से होता है। इसका मतलब यह नहीं कि किशोर सही-गलत समझने के लिए मानसिक रूप से भी परिपक्व हो गए हैं। कम उम्र में गर्भावस्था भी मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि सहमति को केवल हां या ना के रूप में नहीं देखना चाहिए। इसके लिए किशोर की मानसिक स्थिति, भावनात्मक परिपक्वता और परिस्थितियों को समझना जरूरी है।
विज्ञापन

चर्चा में कम उम्र में गर्भावस्था से मां और नवजात को होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों पर भी प्रकाश डाला गया। बाल रोग, मनोचिकित्सा, स्त्री रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, विधि और न्यायपालिका के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इसमें किशोरों से जुड़े चिकित्सीय और कानूनी मामलों में आपसी समन्वय की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed