सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Delhi Uttar Pradesh Yogi Government is also preparing for implementation of Odd Even scheme

दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ऑड-ईवन की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमित कुमार Updated Mon, 04 Nov 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
After Delhi Uttar Pradesh Yogi Government is also preparing for implementation of Odd Even scheme
दारा सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रदूषण से निजात पाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से ऑड-ईवन लागू हो गया। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी हमें इस तरह की योजना लागू होती दिख सकती है। 



उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान की मानें तो योगी सरकार भी ऐसी ही कुछ तैयारी करने में जुटी हुई है। दारा सिंह चौहान ने बताया है कि यूपी की यातायात पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
 

यहां तक पुलिस महानिदेशक को भी पूरे तरीके से ऑड-ईवन लागू कराने के लिए कहा गया है। दारा सिंह चौहान ने यह भी बताया कि इसे कब से लागू करना है, इस पर अंतिम फैसला पुलिस को ही करना है। दिल्ली के साथ—साथ यूपी के कई शहरों, खासतौर से नोएडा, गाजियाबाद में प्रदूषण की स्थिति बहुत ही खराब है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार(4 नवंबर) सुबह आठ बजे से वाहनों के लिए ऑड-ईवन लागू हो गया है। इस बार दिल्ली में सीएनजी वाहनों को भी छूट नहीं दी गई है। दिल्ली सरकार उम्मीद जता रही है कि इससे दिल्ली के प्रदूषण से लड़ने में कुछ मदद जरूर मिलेगी। रविवार को दिल्ली एनसीआर की हवा इतने खतरनाक स्तर तक पहुंच गई थी कि उसे मापने वाली मशीनें भी फेल हो गई थीं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 1200 के स्तर को भी पार कर गया था। गाजियाबाद में एक्यूआई 1241 पर पहुंच गया था और नोएडा की स्थिति भी बेहद खराब रही। आगरा में भी प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed