इश्क की इस बेबाक यात्रा पर निकल पड़े हो,
सुनो, लौट कर तो आ जाओगे जिंदा,
पर जीने की ख्वाहिश में, तुम खो जाओगे।
दिल की गहराइयों में उतरने का इरादा है,
धड़कनों की चाह में, तुम बह जाओगे।
इश्क में जो खोया, वो पाया नहीं करते,
जिस्म तो बचा लोगे, पर रूह तो बिखर जाएगी।
इश्क के इस खेल में, हर खुशी से वाकिफ हो जाओगे,
पर हर गम में भी, तुम अकेले ही रो जाओगे।
इश्क वो जंग है, जहाँ हार के भी जीत नहीं होती,
सुनो, जिंदा तो आ जाओगे, पर जी नहीं पाओगे।
इश्क के इस सफर में, तुम हर रंग को पहचान जाओगे,
खुशियों की चाह में, हर दर्द को भी मान जाओगे।
इश्क वो चिराग है, जो रौशन तो करता है दिल को,
पर इस आग में, कभी-कभी तुम भी जल जाओगे।
इश्क की इन गहराइयों में, जब तुम खो जाओगे,
अपने ही अक्स में, तुम एक अजनबी को पाओगे।
इश्क वो सबक है, जो सिखाता है जीने के अंदाज,
सुनो, जिंदा तो आ जाओगे, पर जीने की राह में, तुम खो जाओगे।
- शायर लव जोशी
नई दिल्ली
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X