Jharkhand Weather Update: झारखंड वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवा का अलर्ट
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और बारिश क ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट।
राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
गर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी/घंटा हवा का अलर्ट।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में रविवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में 35.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि एक जून से अब तक कुल 192.7 मिमी बारिश हो चुकी है।
सरायकेला सबसे गर्म, रांची में सर्वाधिक वर्षा
राज्य में सरायकेला 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा डालटनगंज में 38.6 डिग्री, जमशेदपुर में 38.4 डिग्री और चाईबासा में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
दूसरी ओर नामकुम में 23.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बादल छाए रहने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।
25 जून तक कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जून को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 25 जून तक भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा अधिकांश क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। 26 और 27 जून को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
वहीं, अन्य क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
खबरें और भी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से आगामी सप्ताह में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- रांची में अड़गोड़ा-पुंदाग फोरलेन सड़क परियोजना में तेजी, 4 गावों में 9.271 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी
यह भी पढ़ें- MGM Hospital: बिना बड़े चीरे के निकाला गया घुटने का गैंग्लियन सिस्ट, अब दो दिन मिलेगी स्पेशल ओपीडी