सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 terror associates arrested as police busts narco terror module in Baramulla in joint operation by police army and crpf

आतंक पर प्रहार: बारामुला में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 10 मददगार गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बारामुला में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें आतंकियों के 10 मददगार गिरफ्तार हुए हैं।

10 terror associates arrested as police busts narco terror module in Baramulla in joint operation by police army and crpf
बारामुला में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार

सीमा पार से भेजी गई नशे तथा हथियारों की बड़ी खेप पकड़ सुरक्षा बलों ने बारामुला जिले के उड़ी में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आतंकियों के 10 मददगार पकड़े गए हैं। सुरक्षा बलों ने जम्मू में भी छापा मारकर पंजाब निवासी तीन लोगों को पकड़ा है। 



पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर उड़ी के बंदी इलाके में सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने संयुक्त नाका लगाया। इस दौरान वाहनों की तलाशी की जा रही थी। नाके के दौरान लगामा से बारामुला आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। उसे तत्काल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार तीन लोगों साजिद अहमद शाह (लोलाब कुपवाड़ा), शराफत खान (केरन कुपवाड़ा) व शाहिद हुसैन (खायपोरा टंगमर्ग) से पूछताछ की गई। इस दौरान कार से हेरोइन, हथियार, गोलियां तथा नकदी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि सीमा पार से नशे तथा हथियारों की खेप उन्हें मिली है जिन्हें आतंकी संगठनों को सौंपा जाना था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ अन्य खेप दूसरी पार्टियों ने भी हासिल की है।
विज्ञापन


उनके बताने के आधार पर विशेष नाके लगाए गए। इस दौरान रियाज अहमद हजाम व आदिल बशीर (चाडूरा बडगाम) तथा अंग्रेज सिंह (अमृतसर पंजाब) को गिरफ्तार किया गया।  पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने जम्मू में छापा मारकर पंजाब के तीन व कुपवाड़ा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इनमें रमन, रोहित व कृष्ण (फिरोजपुर पंजाब) तथा फयाज अहमद खान (केरन कुपवाड़ा) को पकड़ा गया। 

45 करोड़ की हेरोइन, चार पिस्टल व 10 ग्रेनेड बरामद
पकड़े गए लोगों के पास से लगभग 45 करोड़ रुपये मूल्य की नौ किलो हेरोइन, नकदी और हथियारों की खेप बरामद की गई है। एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि मॉड्यूल में शामिल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दस चीन में बने ग्रेनेड, चार पिस्टल, चार मैगजीन और 20 गोलियां बरामद की गई हैं। इसके साथ ही 11 पैकेट हेरोइन, साढ़े 21 लाख रुपये नकदी व एक लाख के चेक बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में एक ट्रक, दो कारें और स्कूटी भी जब्त की गई है। ऑपरेशन में पुलिस, 52 राष्ट्रीय राइफल्स और 53 सीआरपीएफ बटालियन के जवान शामिल थे।

मॉड्यूल में कश्मीर के साथ ही पंजाब के भी लोग
मॉड्यूल में कश्मीर के साथ ही पंजाब के लोग भी शामिल हैं। इनमें कश्मीर के बडगाम, कुपवाड़ा के साथ ही अमृतसर व फिरोजपुर के लोग भी हैं। पकडे़ गए लोगों से पूछताछ चल रही है।

इससे पहले अप्रैल महीने में कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के संपर्क में था। साथ ही घाटी के सक्रिय आतंकवादियों के नशीली दवाओं के व्यापार और वित्तीय सहायता प्रदान करने में शामिल था। 

नार्को टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ से ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंध एक बार फिर उजागर हुए। यह मॉड्यूल घाटी में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए घाटी के स्थानीय युवाओं को गुमराह कर रहा था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed