{"_id":"6afe8fe281899c00380e8653","slug":"will-rss-chief-s-manipur-visit-make-any-concrete-contribution-to-restore-peace-asks-cong-keisham-meghachandra-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में शांति बहाली का रोडमैप क्या?: मोहन भागवत के दौरे पर कांग्रेस का सवाल, विस्थापितों का मुद्दा उठाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर में शांति बहाली का रोडमैप क्या?: मोहन भागवत के दौरे पर कांग्रेस का सवाल, विस्थापितों का मुद्दा उठाया
Thu, 19 Nov 2026 11:33 AM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, इंफाल, मणिपुर
पीटीआई, इंफाल, मणिपुर
Published by: अमन मौर्या
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
मणिपुर कांग्रेस विधायक दल के नेता कीशम मेघचंद्र सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मणिपुर दौरे पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इससे शांति बहाली में क्या ठोस योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को आश्वासनों नहीं, स्थायी समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मणिपुर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता कीशम मेघचंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के मणिपुर दौरे पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या भागवत का मौजूदा दौरा हिंसा से प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के लिए कोई ठोस योगदान दे पाएगा? उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य को अब सिर्फ आश्वासनों के एक और दौर की जरूरत नहीं है। मणिपुर को स्थायी शांति, सुरक्षा, पुनर्वास, जवाबदेही और एक विश्वसनीय राजनीतिक रोडमैप की आवश्यकता है।
भागवत बुधवार दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे। अपनी यात्रा में वह राज्य में संगठन की गतिविधियों और सामाजिक पहलों की समीक्षा करेंगे। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह राज्य में संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत संचालित कार्यक्रमों का भी आकलन करेंगे।
कांग्रेस नेता ने दौरे के उद्देश्य पर उठाए सवाल
कीशम मेघचंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'मणिपुर को शांति चाहिए, सिर्फ संगठनात्मक बैठकें नहीं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 18 से 20 नवंबर तक मणिपुर दौरा हमारे राज्य में जारी संकट को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।' आगे उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय से जातीय संघर्ष का सामना कर रहा है। इस संघर्ष में निर्दोष लोगों की जान गई है, हजारों परिवार विस्थापित हुए हैं, घर और आजीविका नष्ट हुई हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच गहरी खाई पैदा हो गई है।
विज्ञापन
सिंह ने सवाल किया, 'मणिपुर में स्थायी शांति बहाल करने की दिशा में इस दौरे का क्या ठोस योगदान होगा? क्या आरएसएस नेतृत्व हिंसा से प्रभावित विस्थापित परिवारों और समुदायों से सीधे बातचीत करेगा?' उन्होंने यह भी पूछा कि क्या मैतेई, कुकी-जो और नगा समुदायों के बीच विश्वास बहाली और मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा? क्या भागवत के दौरे से कोई ऐसा परिणाम निकलेगा, जिसे वास्तविक रूप से मापा जा सके?
कांग्रेस विधायक ने सवाल किया कि क्या आरएसएस नेतृत्व लंबे समय से जारी संकट के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राजनीतिक तंत्र की जिम्मेदारी पर बात करेगा? उन्होंने कहा, 'संगठनात्मक समीक्षा और शताब्दी समारोह आरएसएस के आंतरिक एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन मणिपुर के लोगों की पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'
विस्थापन पर क्या बोली कांग्रेस?
सिंह ने कहा कि मणिपुर को अब और आश्वासनों की जरूरत नहीं है। राज्य को स्थायी शांति, सुरक्षा, पुनर्वास, जवाबदेही और एक विश्वसनीय राजनीतिक रोडमैप चाहिए। उन्होंने कहा, 'मणिपुर के लोगों से अनिश्चितकाल तक इंतजार करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। हजारों परिवार अब भी विस्थापित हैं, घर खाली पड़े हैं, आजीविका तबाह हो चुकी है और समुदायों के लोग लगातार भय और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं।"
मई 2023 से जारी है जातीय संघर्ष
मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ था। इस हिंसा में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग लापता हैं। इसके अलावा हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।