Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shaina nc questions rahul gandhi phone tapping allegations against pm modi

'क्या राहुल गांधी सीक्रेट एजेंट हैं?': फोन टैपिंग के आरोप पर शाइना एनसी का सवाल; कहा- मोदी फोबिया से बाहर आइए

Sat, 14 Nov 2026 01:50 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, मुंबई, महाराष्ट्र्
आईएएनएस, मुंबई, महाराष्ट्र् Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 14 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सवाल उठाया है कि पीएम मोदी उनका फोन क्यों टैप करवाएंगे, जबकि कांग्रेस ने केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
shaina nc questions rahul gandhi phone tapping allegations against pm modi
शाइना एनसी, शिवसेना नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से फोन टैपिंग के लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शनिवार को राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका फोन क्यों टैप करवाएंगे? उन्होंने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने और उनके खिलाफ नकारात्मक छवि पेश करने का भी आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने शाइना एनसी और भाजपा पर पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेकेदातु बांध पर छिड़ी जुबानी जंग: तमिलनाडु कांग्रेस के विरोध पर डीके शिवकुमार बोले- उन्हें तथ्य पता नहीं
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में शाइना एनसी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी का फोन क्यों टैप करेंगे? मुझे बताइए, क्या वह कोई गुप्त एजेंट हैं? क्या उनके पास कोई गोपनीय जानकारी है? अगर आप आरोप लगाना चाहते हैं तो पहले मोदी फोबिया से बाहर आइए। तभी आप चीजों को समझ पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके पास न तो कोई स्पष्ट दृष्टिकोण है और न ही कोई ठोस योजना। वह बार-बार प्रधानमंत्री का नाम लेकर उन्हें नकारात्मक रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं। शाइना एनसी ने कहा, 'आपने सुबह-शाम इतनी बार पीएम मोदी का नाम दोहराया है कि उन्हें खलनायक के रूप में पेश कर दिया है। जबकि वास्तव में वह नायक हैं। आपको किसी और को खलनायक बनाने के लिए तलाशना चाहिए।'

कांग्रेस ने केंद्र पर क्या आरोप लगाए?
दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और संघीय ढांचे को कमजोर करने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।


कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की फोन टैपिंग से जुड़ी टिप्पणी केंद्र सरकार के कामकाज के तरीके को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करके राजनीतिक सत्ता को अपने हाथों में केंद्रित करना चाहती है।

केसीआर सरकार पर भी फोन टैपिंग का लगाया आरोप
तेलंगाना के राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद रेड्डी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर भी फोन टैपिंग का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान केसीआर ने कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने के लिए फोन टैपिंग का सहारा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed