सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pilot who was injured in Air Force jet crash in Gujarat, succumbs to injuries another receiving treatment

Air Force Jet Crash: गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के विमान के घायल पायलट की मौत, एक का चल रहा इलाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Apr 2025 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के जामनगर में वायुसेना के एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर थी। हादसे में एक पायलट सुरक्षित बच गया था, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। दूसरे पायलट को शुरुआत में लापता बताया गया, बाद में वह भी गंभीर हालत में पाया गया था।

Pilot who was injured in Air Force jet crash in Gujarat, succumbs to injuries another receiving treatment
गुजरात में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के विमान के घायल पायलट की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक अन्य पायलट का इलाज चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने 'एक्स' पर लिखा, 'जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भर रहा आईएएफ जगुआर दो-सीटर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, पायलटों ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को भी कोई नुकसान न पहुंचे। दुर्भाग्य से एक पायलट को गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वायु सेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है। वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।'



यह भी पढ़ें- गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट सुरक्षित, दूसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

Pilot who was injured in Air Force jet crash in Gujarat, succumbs to injuries another receiving treatment
IAF - फोटो : PTI

इससे पहले जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलटों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना के दौरान एक पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया था, जबकि लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट की तलाश की जा रही थी।

Pilot who was injured in Air Force jet crash in Gujarat, succumbs to injuries another receiving treatment
IAF - फोटो : PTI

प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें से एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया। दूसरा पायलट लापता बताया गया। एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान के क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई।

विज्ञापन

Pilot who was injured in Air Force jet crash in Gujarat, succumbs to injuries another receiving treatment
IAF - फोटो : PTI

तीन दिन पहले मेहसाणा में हुई थी दुर्घटना
इससे तीन दिन पहले ही मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Pilot who was injured in Air Force jet crash in Gujarat, succumbs to injuries another receiving treatment
गुजरात में विमान हादसा और घायल पायलट - फोटो : PTI

मार्च की शुरुआत में पश्चिम बंगाल-हरियाणा में हादसा
वहीं मार्च महीने के शुरुआत में सात मार्च को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान ने क्रैश लैंडिंग की थी। हालांकि गनीमत थी कि इस दुर्घटना में एएन-32 विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए थे। इससे कुछ घंटे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed