Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gazette Notification extending the validity of the ceiling prices of Orthopaedic Knee Implants

मरीजों को राहत: घुटना प्रत्यारोपण के इंप्लांट्स की कीमत नहीं बढ़ेगी, सरकार ने समयसीमा फिर बढ़ाई

Sat, 14 Nov 2026 10:16 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Nov 2026 10:16 AM IST
सार

सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स की कीमतों पर नियंत्रण की समयसीमा बढ़ा दी गई है। इससे इंप्लांट्स की कीमतें बढ़ नहीं पाएंगी। 

विज्ञापन
Gazette Notification extending the validity of the ceiling prices of Orthopaedic Knee Implants
मरीज - फोटो : istock

विस्तार

सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स की अधिकतम कीमत की समयसीमा बढ़ा दी है। फिलहाल यह समयसीमा दो महीने के लिए बढ़ाई गई है और अब यह 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले इम्प्लांट की अधिकतम कीमतों की समयसीमा बढ़ाने के संबंध में राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन


कीमतों पर पाबंदी दो महीने के लिए बढ़ाई गई
आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने घुटना प्रत्यारोपण प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले ऑर्थोपेडिक नी इम्प्लांट की अधिकतम कीमतों को लेकर जारी अधिसूचना की वैधता 15 नवंबर 2026 से आगे दो महीने के लिए बढ़ा दी है। अब यह समयसीमा 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। हालांकि, इस दौरान अगर कोई नई अधिसूचना जारी कर इसमें बदलाव किया जाता है, तो वह प्रभावी होगी।
विज्ञापन


केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स मंत्रालय द्वारा यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। घुटना प्रत्यारोपण इंप्लांट्स की कीमतों पर सीलिंग प्राइस 16 अगस्त 2017 को लागू किया गया था, जिसे समय-समय पर बढ़ाया गया है। पिछला एक्सटेंशन 14 नवंबर 2025 को किया गया था और जो 15 नवंबर 2026 तक वैलिड था। हालांकि अब इसे 15 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed