Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eastern Railway Strict measures for rule-breaking provisions include 1000 fine and up to 6 months jail details

सख्ती: पूर्वी रेलवे में सफर के दौरान नियम तोड़ने पर सजा, 1000 फाइन व छह माह की जेल जैसे प्रावधान; मामला क्या?

Fri, 20 Nov 2026 10:08 PM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 20 Nov 2026 10:08 PM IST
सार

पूर्वी रेलवे में सफर के दौरान नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान किया गया है। यात्रियों से 1000 जुर्माना वसूला जा सकता है। छह महीने की जेल जैसे प्रावधान भी हैं। पूर्वी रेलवे ने इस संबंध में यात्रियों के लिए नए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सहयात्रियों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर नियम सख्त बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Eastern Railway Strict measures for rule-breaking provisions include 1000 fine and up to 6 months jail details
पूर्वी रेलवे ने नियमों को सख्त बनाया (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना, वीडियो देखना या जोर-जोर से फोन पर बात करना अब भारी पड़ सकता है। ऐसा करने वाले यात्रियों पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल भी हो सकती है। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

क्या परिसरों में शोर-शराबे पर कसेगी नकेल?

पूर्वी रेलवे के अधिकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड की सलाह पर पूर्वी रेलवे ने अपने सभी चार डिवीजन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे परिसरों में शोर-शराबे को रोकना और यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया कराना है।

विज्ञापन

दंडात्मक कार्रवाई का अधिकार किसके पास?

रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यदि किसी यात्री की गतिविधियों से दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है, तो रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस धारा में 1,000 रुपये तक जुर्माने और/या छह महीने तक की जेल का प्रावधान है। टिकट परीक्षक (टीटीई) भी ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईयरफोन इस्तेमाल करने की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल पर गाने सुनते या वीडियो देखते समय स्पीकर के बजाय ईयरफोन का इस्तेमाल करें। फोन पर तेज आवाज में या लंबे वक्त तक बातचीत करने से बचें। साथ ही मोबाइल की रिंगटोन धीमी रखें और फोन को साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर रखें। रेलवे के मुताबिक, ऐसी गतिविधियों से खासकर एसी कोचों में शांति भंग होती है और सहयात्रियों को असुविधा होती है।

स्टेशनों पर चलेगा जागरूकता अभियान

यात्रियों को नियमों की जानकारी देने के लिए स्टेशनों पर क्षेत्रीय भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में रोजाना घोषणाएं की जाएंगी। जहां तक संभव हो ट्रेनों के भीतर भी यात्रियों से शांतिपूर्ण सफर बनाए रखने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed