हिमाचल के 4 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, बिलासपुर-ऊना में भीषण गर्मी, ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से देर से पहुंचेगा, अनुमान है कि यह 27 जून के आसपास दस्तक देगा। अगले एक सप्ताह तक सामान्य से कम वर्षा और कुछ ज ...और पढ़ें

हिमाचल में देर से आएगा मानसून, अगले सात दिन कम वर्षा का अनुमान।
HighLights
हिमाचल में मानसून सामान्य से देर से, 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद
अगले सप्ताह कम वर्षा, कुछ जिलों में आंधी का येलो अलर्ट
जून में अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से देर से पहुंचेगा। सामान्य तौर पर 25 जून को मानसून हिमाचल में प्रवेश करता है। इस बार अगले करीब एक सप्ताह तक वर्षा है पर मानसून वाली वर्षा नहीं है।
कहीं-कहीं पर वर्षा होगी और कुछ स्थानों पर बादलों के साथ धूप रहेगी। रविवार को शिमला में दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान हल्की धूप भी रही। उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। जबकि प्रदेश के बाकी स्थानों पर धूप खिली रही और कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे।
आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। सोमवार को प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में जून माह में अभी तक 48.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। कन्नौर, मंडी और सोलन को छोड़ बाकी जिलों में सामान्य से 16 से 65 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।
खबरें और भी
शिमला में शनिवार की रात धर्मशाला से गर्म दर्ज की गई। शिमला के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है और 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि धर्मशाला में 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बिलासपुर में सबसे अधिक 4 डिग्री की गिरावट के बाद 24 डिग्री, जबकि मनाली में 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
बाकी स्थानों पर करीब एक से दो डिग्री का अंतर आया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में धर्मशाला और बिलासपुर में 3- 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री का अंतर आया है।
प्रदेश में छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 38, ऊना में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 37.6 डिग्री, नेरी 36.8, बरठीं 35.8, सुंदरनगर 35.7, कांगड़ा 35.6 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में कब-कब मानसून ने दी दस्तक?
वर्ष- मानसून का प्रवेश
2021- 13 जून
2022- 29 जून
2023- 24 जून
2024- 27 जून
2025- 20 जून