{"_id":"5a5619584f1c1b32198b61a6","slug":"181515592024-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप और बाइक की टक्कर में एक गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप और बाइक की टक्कर में एक गंभीर जख्मी
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। यहां से एक किमी दूर एनएच मंडी पठानकोट मार्ग पर डिस्पेंसरी चौक पर महिंद्रा जीप और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया है। प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार चौंतड़ा से बैजनाथ तथा जीप बैजनाथ से चौंतड़ा की ओर जा रही थी। डिस्पेंसरी चौक में दोनों में आमने सामने भिड़ंत होने पर बाइक सवार रोहित कुमार निवासी खलेई बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।