Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, नाकाबंदी देख चलाई गोली; एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:27 AM (IST)

    पलवल सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान फायरिंग करने वाले शातिर बदमाश बलराम उर्फ बबली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल पर पहले से 6 गंभीर मामले ...और पढ़ें

    सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वीडियो ग्रैब

     सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. पलवल पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार।

    2. नाकाबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली।

    3. बदमाश बलराम उर्फ बबली के पैर में लगी गोली।

    डिजिटल डेस्क, पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम जब नाकाबंदी कर रही थी, तभी बलराम उर्फ बबली नामक अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया।बलराम उर्फ बबली के खिलाफ पहले से ही जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं में 6 मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पलवल में हर 2 दिन में जा रही एक जान, NH के 13 ब्लैक स्पॉट बने जानलेवा; हर महीने बैठक के बाद भी नहीं बदले हालात

    यह भी पढ़ें- पलवल में सड़क पर बिखरा मलबा अब नहीं बनेगा परेशानी, वेस्ट से तैयार होंगी टाइल्स; लगेगा C&D वेस्ट प्लांट

    यह भी पढ़ें- पलवल: मंदिर में बैठे पिता-पुत्रों पर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    खबरें और भी