पलवल: एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने युवक को अवैध हथियार के साथ दबोचा, मामला दर्ज
पलवल में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने हथीन-पलवल रोड से मुसर्रफ नामक युवक को एक कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत ...और पढ़ें

पलवल में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने हथीन-पलवल रोड से मुसर्रफ नामक युवक को एक कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो
HighLights
हथीन-पलवल रोड से युवक मुसर्रफ गिरफ्तार।
आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, पलवल। एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन की टीम ने हथीन-पलवल रोड पर युवक को कट्टे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान नूंह के घीड़ा गांव के का रहने वाले मुसर्रफ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गशत कर रही थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मुसर्रफ अपने पास अवैध हथियार रखता है।
वह किसी सवारी के इंतजार में हथीन-पलवल रोड पर हाउसिंग कालोनी बिजली बोर्ड के सामने खड़ा है। जैसे ही पुलिस टीम बताई गई जगह पर पहुंची, तो पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपित भागने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
जब पुलिस ने पकड़े गए युवक मुसर्रफ की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने जब कट्टे को खोलकर चेक किया तो उसमें कारतूस था। इसके बाद हथीन थाना पुलिस में आरोपित मुसर्रफ के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।