Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन लोगों पर केस दर्ज

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:05 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के किशनपुरा गांव में एक एकड़ जमीन के विवाद में 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मला देवी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर तीन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 74 वर्षीय निर्मला देवी की जमीन विवाद में मौत

    2. किशनपुरा गांव में एक एकड़ जमीन को लेकर विवाद

    3. पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव किशनपुरा में जमीन विवाद के दौरान हुई कहासुनी और मारपीट में 74 वर्षीय निर्मला देवी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे रविंद्र की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रविंद्र के अनुसार, उनके पिता रामपाल और ताऊ लज्जा राम के बीच एक एकड़ जमीन को लेकर आठ वर्षों से विवाद चल रहा है। वीरवार शाम आरोपित पक्ष ने विवादित जमीन पर ट्रैक्टर चला दिया। इस पर दोनों पक्षों में बहस और मारपीट हो गई। आरोप है कि तरसेम और उसके स्वजन ने हमला किया।

    बीच-बचाव के लिए पहुंचीं निर्मला देवी को कथित तौर पर तरसेम ने धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।