{"_id":"56e071a74f1c1b105b8b4583","slug":"jindnews-hindi-news-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रक रानी तालाब की दीवार में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर ट्रक रानी तालाब की दीवार में घुसा
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे की स्लीपरों से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर रानी तालाब की दीवार में घुसकर पलट गया। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक पलटा उस समय उसके नीचे कोई नहीं आया।
ट्रक पलटने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रक चालक वहां से फरार था।
पुलिस के अनुसार रेलवे की सीमेंट स्लीपरों से भरा ट्रक गोहाना की तरफ से शहर की तरफ जा रहा था।
जब वह रानी तालाब के निकट पहुंचा तो मोड़ पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और रानी तालाब की दीवार में घुसकर पलट गया।
इससे रानी तालाब की दीवार टूट गई और काफी नुकसान हुआ। इस हादसे में ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।