Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद; कई वारदातों का होगा खुलासा

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 10:31 PM (IST)

    जींद सीआईए टीम ने राजपुरा भैण गांव से दो कुख्यात अपराधियों, तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 बंदूकें, 7 पिस्तौलें और 400 का ...और पढ़ें

    जींद में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    जींद में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार। फोटो जागरण


    HighLights

    1. जींद सीआईए ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा।

    2. अपराधियों से 2 बंदूकें, 7 पिस्तौलें, 400 कारतूस मिले।

    3. गिरफ्तार आरोपी कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।

    जागरण संवाददाता, जींद। सीआईए टीम ने गांव राजपुरा भैण के पास से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों के पास से दो बंदूक, सात पिस्तौल व 400 कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों अपराधी कई वारदातों में शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव राजपुरा भैण निवासी दो अपराधी गांव के पास ही मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान गांव राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा व अरुण के रूप में हुई। दोनों तेजबीर के खेत में मौजूद थे।

    अदालत में पेश कर रिमांड पर

    अनूप सिंह ने बताया कि दोनों ने एक सप्ताह पहले रेलवे रोड अंडरपास के पास से एक बैंक कर्मचारी से एक पिस्तौल व बंदूक छीनी थी। दोनों के पास से एक बैग बरामद हुआ। उस बैग से एक पिस्तौल 32 बोर, पांच देसी पिस्तौल 315 बोर, एक पिस्तौल 12 बोर, दो दोनाली बंदूक 12 बोर के अलावा 400 कारतूस बरामद हुए हैं।

    पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। अनूप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। तेजबीर उर्फ तेजा व अरुण दोनों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एक सप्ताह पहले इन्होंने एक बैंक गार्ड से बंदूक व पिस्तौल छीना था।

    खबरें और भी

    ढाई महीने पहले स्कीम नंबर छह से बाइक चोरी की थी। पिछले दो साल में हुई कई वारदातों को इनसे खुलासा हुआ है। निर्जन से पैसे छीनने, उचाना में लूटपाट की वारदातों में यह दोनों शामिल थे। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी।

    - कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक, जींद