Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused involved in robbery and snatching incidents arrested in Hisar; several cases

हिसार: लूट-स्नैचिंग की वारदातों में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, जिले की 4 वारदातों सहित अनेक घटनाओं का खुलासा

Wed, 25 Nov 2026 02:37 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 25 Nov 2026 02:37 PM IST
सार

हरियाणा से लेकर राजस्थान तक पुलिस की नाक में दम करने वाले शातिर लुटेरों के गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। सीआईए मिल गेट हिसार की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में अपने साथी सुनील के साथ मिलकर दोनों राज्यों में छीना-झपटी की 18 से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

विज्ञापन
Accused involved in robbery and snatching incidents arrested in Hisar; several cases
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए मिल गेट हिसार की टीम ने लूट व स्नैचिंग की वारदातों में संलिप्त आरोपी राजबीर नाथ निवासी रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से हिसार सहित हरियाणा व राजस्थान में कई वारदातों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजबीर नाथ पुत्र रघुबीर नाथ, निवासी गांव कन्हौरा, थाना रोहड़ाई, जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। आरोपी को मुकदमा नंबर 283 दिनांक 31.05.2026, धारा 304 बीएनएस, थाना आजाद नगर हिसार में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हिसार में लूट व स्नैचिंग की 4 वारदातों में गिरफ्तारी लंबितआरोपी राजबीर नाथ के खिलाफ जिला हिसार में निम्नलिखित 4 वारदातों में गिरफ्तारी लंबित थी, जिनका विवरण इस प्रकार है:-
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा नंबर व दिनांक| धारा| थाना| वारदात में छीना गया सामान/नकदी
1.मुकदमा न.1079, दिनांक 24.12.2024 धारा 304 बीएनएस| सदर हिसार| चांदी के कड़े, सोने की अंगूठी व सोने की चेन
2. मुकदमा न. 1097, दिनांक 31.12.2024| 304, 123 बीएनएस| सदर हिसार| 4 लाख 50 हजार रुपये
3. मुकदमा न.105, दिनांक 13.01.2025| 304, 123 बीएनएस| सदर हिसार| मंगलसूत्र, लॉकेट, 2 सोने की बालियां व 27 हजार रुपये
4. मुकदमा न.637, दिनांक 19.08.2025| 304 बीएनएस| आजाद नगर हिसार| 1 लाख 40 हजार रुपये

हिसार के अलावा भिवानी, सोनीपत व राजस्थान में भी वारदातों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजबीर नाथ ने अपने गिरफ्तार सह आरोपी सुनील उर्फ के साथ मिलकर हिसार के अलावा अन्य जिलों व राजस्थान में भी अनेक छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी द्वारा बताई गई वारदातों का विवरण निम्नानुसार है:

हरियाणा में वारदातें
- 18.09.2021: थाना सदर भिवानी क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन छीनी।
- 12.09.2023: थाना तोशाम, जिला भिवानी क्षेत्र में एक महिला से सोने की बालियां व मंगलसूत्र छीना।
- 05.01.2024: थाना बरौदा, जिला सोनीपत क्षेत्र में एक महिला से सोने की बालियां व चांदी की अंगूठी छीनी।

राजस्थान में वारदातें
- 24.10.2025: थिरपाली टोल के पास, थाना हमीरवास क्षेत्र में एक पुरुष व महिला से सोने के कानों के बाले छीने।
- 28.10.2025: चवरा मोड़, थाना गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में एक महिला व पुरुष से सोने का टिकट, लॉकेट, अंगूठी व 20 हजार रुपये छीने।
- 20.11.2025: एनएच-709, रोही हरपालू, थाना हमीरवास क्षेत्र में एक महिला व पुरुष से सोने की बालियां व लॉकेट छीने।
- 27.12.2025: गांव बैरासर के पास, थाना राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला व पुरुष से सोने की चेन व 10 हजार रुपये छीने।
- 09.12.2025: कस्बा सिद्धमुख, थाना सिद्धमुख क्षेत्र में एक पुरुष से सोने की अंगूठी छीनी।
- 07.01.2026: भादरा थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने के कानों के बाले छीने।
- 24.01.2026: गांव धिधवा, थाना पिलानी क्षेत्र में एक महिला से सोने के कानों के बाले व सोने का लॉकेट छीना।
- 27.01.2026: गांव शेरड़ा, थाना भिराणी क्षेत्र में एक महिला से सोने की बाली/बुजली छीनी।
- 29.01.2026: रोही गांव, थाना हमीरवास क्षेत्र में एक महिला से सोने के बाले व लॉकेट छीने।
- 08.01.2026: गांव खंडेला, थाना खंडेला क्षेत्र में एक पुरुष से अंगूठी छीनी।
- 15.11.2025: गांव मानपुरा, थाना सिंघाना क्षेत्र में दो महिलाओं से सोने के बाले व कंठी छीनी।
इसके अतिरिक्त आरोपी ने करीब 5-6 महीने पहले हिसार के हांसी क्षेत्र में हिसार रोड पर एक महिला से सोने की बाली तथा जींद शहर में रोहतक रोड पर एक महिला से सोने की बाली छीनने की वारदात भी बताई है।


अधिकारी के अनुसार
सीआईए मिल गेट की टीम ने की कार्रवाई सीआईए मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार उनकी टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सक्रिय है। आरोपी राजबीर नाथ को मुकदमा नंबर 283 में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा हिसार सहित विभिन्न जिलों व राजस्थान में अनेक छीना-झपटी की वारदातों का खुलासा किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके तथा छीना गया सामान बरामद किया जा सके। आरोपी के साथ शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed