Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 23 जून तक 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    मौसम में बदलाव के चलते हिसार और फतेहाबाद में तेज आंधी चली, जबकि रोहतक का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दो दिनों के लिए हरियाणा ...और पढ़ें

    राजस्थान सीमा से लगते जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट।

    राजस्थान सीमा से लगते जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट।

    HighLights

    1. हिसार और फतेहाबाद में तेज आंधी से मौसम ठंडा हुआ

    2. रोहतक का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, गर्मी बढ़ी

    3. सात जिलों में दो दिन वर्षा का येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन के समय गर्मी अधिक होने पर शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और हिसार और फतेहाबाद में तेज आंधी चली।

    इससे मौसम थोड़ा ठंडा हुआ। दिन में तेज धूप निकलने के कारण रोहतक का तापमान 42.1 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में अभी दो दिन तक वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को भी सात जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। दो दिन पहले हुई हुई तेज वर्षा के कारण कुछ जिलों का तापमान तेजी से नीचे आया था। लेकिन अब दोबारा से दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी अधिक हो गई।

    तापमान तेजी से ऊपर आया है। राजस्थान सीमा के साथ लगते जिलों का तापमान ज्यादा बढ़ा है। वहीं आने वाले दिनों में वर्षा का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञानियों के अलर्ट के बावजूद अभी वर्षा नहीं हुई है।

    वर्षा का यलो अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी।