सतिंदर सरताज: ‘गुजारिश’ पर हुई व्यूज की बारिश, ग्लोबल चार्ट में पहले नंबर पर पहुंचा गाना, जानें कितना वायरल
- सिंगर सतिंदर सरताज का गाना ‘गुजारिश’ काफी मशहूर हो रहा है।
- पंजाबी गाना होने के बावजूद इसे पैन इंडिया फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।
- इससे पहले सिंगर ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ‘जाइए सजना’ में भी अपनी आवाज दी थी।
विस्तार
मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का गाना ‘गुजारिश’ इन दिनों फैंस को खूब लुभा रहा है। दो महीने पहले रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज बटोर लिए। इस सूफी गाने का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा है कि यह यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर वन पर है।
दो महीने में कितने व्यूज ?
सतिंदर सरताज का गाना ‘गुजारिश’ कई दिनों से फैंस की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर है। इस गाने ने अब तक 107 मिलियन व्यूज कमा लिए हैं। इसके साथ ही यूट्यूब ग्लोबल चार्ट में यह अब भी पहले स्थान पर है। यह सतिंदर सरताज का एक रोमांटिक गाना है जिसके बोल खुद सिंगर ने लिखे हैं।
गाना पुराना, वीडियो नया
बेहद कम लोग जानते हैं कि 'गुजारिश’ गाने को सतिंदर सरताज ने 2015 में ही रिलीज कर दिया था। मगर इस गाने का वीडियो अब फैंस के सामने लाया गया है। वीडियो रिलीज होने के बाद यह गाना ज्यादा से ज्यादा फैंस तक पहुंचा है। गाने की रील्स भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
15 दिन में बनाया था ‘धुरंधर’ का गाना
इससे पहले 'धुरंधर 2’ से सतिंदर का गाना ‘जाइये सजना’ भी खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने को जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर ने गाया है। एक पुरानी बातचीत में इस बारे में सिंगर ने कहा था, ‘मैं बस लिखता हूं, संगीत बनाता हूं, गाता हूं। मेकर्स ने मुझसे कहा कि यह फिल्म विदेश में भी रिलीज हो रही है, इसलिए कुछ ही घंटों में गाना तैयार करके भेजना होगा। मैंने कहा ठीक है, कोशिश करते हैं। लगभग 15 मिनट में मैंने ट्रैक सुना, लाइन लिखी, संगीत बनाया, गाया और भेज दिया। मैंने अपना स्टूडियो बंद किया और अपने कॉन्सर्ट के लिए चला गया। बस इतना ही था। बाद में मुझे प्रतिक्रियाएं मिलीं कि लोगों को यह गाना बहुत पसंद आया है।’
