सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Sreeleela and Bobby Deol to come together for a mega film first look and title to reveal soon

Ranveer Singh: मेगा फिल्म में नजर आएगी रणवीर सिंह-श्रीलीला और बॉबी देओल की तिकड़ी, जल्द सामने आएगा फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Sreeleela and Bobby Deol Movie: रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलाला को जल्द ही एक मेगा फिल्म में साथ देखा जाएगा। फिल्म के टाइटल का एलान जल्द किया जाएगा। 

Ranveer Singh Sreeleela and Bobby Deol to come together for a mega film first look and title to reveal soon
रणवीर सिंह-श्रीलीला-बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों आगामी फिल्म 'धुरंधर' की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, बॉबी देओल को 'हरि हर वीर मल्लु' में देखा जा रहा है। इस बीच खबर है कि रणवीर सिंह और बॉबी देओल को जल्द ही मेगा बजट फिल्म में साथ देखा जाएगा। इस फिल्म में श्रीलाला भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सितारों की यह तिकड़ी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में नजर आएगी।

अगले हफ्ते तक होगा टाइटल रिवील
रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल के इस प्रोजेक्ट का टाइटल जल्द रिवील किया जाएगा। इसी के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने की भी तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि टाइटल का एलान अगले हफ्ते तक कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 'रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की यह फिल्म प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन, ड्रामा के साथ दिखेगी स्टार पावर
फिलहाल फिल्म में कलाकारों की कास्टिंग ने ही काफी चर्चा बटोरी है। तीनों सितारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म एक जबर्दस्त कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म साबित होगी। इसमें एक्शन, ड्रामा और स्टार पावर का तड़का देखने को मिलेगा।

Hari Hara Veera Mallu Collection Day 2: अच्छी शुरुआत के बाद फुस्स हुई पवन कल्याण की फिल्म, दूसरे दिन कमाए इतने

विज्ञापन

इन फिल्मों में बिजी हैं रणवीर और श्रीलीला
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को हाल ही में महबूब स्टूडियो में देखा गया, जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'डॉन 3' है। वहीं, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के सितारे भी इस वक्त बुलंदी पर हैं। वे अनुराग बसु द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है, मगर अस्थाई रूप से इसे 'आशिकी 3' कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed