Bandar Box Office Day 5: मंगलवार को 'बंदर' की कमाई में हुआ बड़ा उलटफेर, Bobby Deol की फिल्म का हो गया फैसला!
25 करोड़ के बजट में बनी बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' के कलेक्शन में मंगलवार को बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। ये फिल्म बजट निकाल पाएगी या नहीं, इसका फैसला ...और पढ़ें

बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-5/ फोटो- Instagram
HighLights
मंगलवार को 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस पर फैसला
क्या 25 करोड़ का बजट रिकवर कर पाएगी फिल्म?
बॉबी देओल की फिल्म ने अब तक की कुल इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल (Bobby Deol) की हालिया रिलीज फिल्म 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' के साथ टक्कर ली है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफें मिली, यहां तक कि कहानी ने दर्शकों का दिल भी छुआ। इसके बावजूद मूवी को उतनी बड़ी ओपनिंग नहीं मिल पाई, जितनी 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल की फिल्म से उम्मीद की जा रही थी।
मंगलवार को 'बंदर' की कमाई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बॉबी देओल की फिल्म क्या अपना बजट निकालने में कामयाब होगी या नहीं या फैसला 5 दिन की कमाई से हो चुका है।
5 दिनों में 'बंदर' के खाते में आए इतने करोड़
बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर ड्रामा 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 50 लाख का कलेक्शन किया था। हालांकि, शनिवार को फिल्म ने जब 95 लाख और रविवार को 1 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया, तो यह उम्मीद बढ़ गई थी कि शायद मूवी की कमाई में उछाल आ जाए और ये अपनी जगह बॉक्स ऑफिस पर बना ले।
यह भी पढ़ें- Hai Jawani To Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने पेद्दी-बंदर को किया पस्त, संडे को धुआंधार कमाई

हालांकि, सोमवार को 'बंदर' का कलेक्शन फिर से गिर गया और मेकर्स के खाते में सिर्फ 30 लाख रुपए ही आए। मंगलवार को भी मूवी का हाल कुछ ऐसा ही रहा। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 40 लाख का बिजनेस किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कुल कलेक्शन 3.15 करोड़ का नेट पहुंचा है।

क्या अपना बजट निकाल पाएगी 'बंदर'?
बॉबी देओल की बंदर एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विदेशों में भी फिल्म अपने कदम जमाने में नाकामयाब साबित हुई है। दुनियाभर में मूवी का ग्रॉस कलेक्शन अभी तक कुल 3.76 करोड़ तक ही पहुंच पाया है।
खबरें और भी
अनुराग कश्यप की मूवी जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, इसके लिए 25 करोड़ का बजट निकालना भी अब मुश्किल ही लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Weekend Box Office: शनिवार को Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की हुई चांदी, बॉबी देओल की Bandar का रहा ये हाल