Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Anurag Kashyap ने धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर के घर जाकर दी थी धमकी, बोले- 'तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा'

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 02:23 PM (IST)

    धर्मा प्रोडक्शन्स के सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर उन्हें धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमेन ने कहा कि अनुराग कश्यप ने उनके घर आकर उन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सोमेन मिश्रा ने अनुराग कश्यप पर धमकी का आरोप लगाया

    2. कश्यप ने घर आकर सिर फोड़ने की धमकी दी थी

    3. सोशल मीडिया यूजर्स घटना जानने को उत्सुक हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा (Somen Mishra) ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमेन ने कहा कि अनुराग कश्यप ने उनके घर आकर उन्हें धमकी दी थी कि वो उनका सिर फोड़ देंगे।

    अनुराग कश्यप ने किसे दी थी धमकी

    हाल ही में, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर लिखी एक नई किताब के राइट्स खरीदने की घोषणा की। इस किताब को पत्रकार नमन रामचंद्रन और खुद कश्यप लिखेंगे।

    Anurag (10)

    यह भी पढ़ें- ईशा देओल ने किया Bandar का रिव्यू, भैया बॉबी देओल की परफॉर्मेंस पर बोलीं- आज के बेहतरीन एक्टर... 

    इस घोषणा पर प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शंस के एग्जीक्यूटिव सोमेन मिश्रा ने रिएक्ट किया है। फिल्ममेकर से जुड़ा उस मजेदार किस्से को याद करते हुए सोमेन ने कहा कि वो आशा करते हैं कि अनुराग कश्यप उस किताब में वो किस्सा जरूर शामिल करेंगे।

    यूजर्स करने लगे सोमेन से सवाल

    सोमेन ने लिखा, "अगर इसमें उस घटना का जिक्र नहीं है जब AK ने मेरे घर आकर मेरा सिर दीवार पर दे मारने की धमकी दी थी, तो यह किसी काम का नहीं है।" उनकी इस बात ने कई सोशल मीडिया यूजर्स के मन में उस घटना के बारे में जानने की उत्सुकता जगा दी, जिसका उन्होंने जिक्र किया था। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने सोमेन से उस कहानी और जिक्र करने के लिए कहा।

    खबरें और भी

    एक यूजर ने कमेंट किया, "उन्होंने ऐसा क्यों किया? बताओ।" दूसरे ने लिखा, "हाहाहा, जबरदस्त।" तीसरे यूज़र ने कहा, "स्पॉइलर अलर्ट।" एक और यूजर ने कहा, "यह मजेदार है। हमें विस्तार से बताओ कि क्या हुआ था।"

    इतनी उत्सुकता के बावजूद, सोमेन ने अपने बयान के पीछे की वजह के बारे में और कुछ नहीं बताया। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के अनुसार, आने वाली यह किताब अनुराग कश्यप की जिंदगी और करियर की गहरी झलक दिखाएगी और साथ ही आज के भारतीय सिनेमा के बदलते स्वरूप को भी दिखाएगी।

    यह भी पढ़ें- 5 फिल्मों से Anurag Kashyap ने बदली सिनेमा की तकदीर, लिस्ट में शामिल ये Must Watch धांसू थ्रिलर