सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Medical shop at Connaught place outer circle catches fire on tuesday morning

दिल्ली: कनॉट प्लेस स्थित मेडिकल दुकान में लगी आग, भारी मात्रा में रखा हुआ था सैनिटाइजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 22 Jun 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में स्थित एक मेडिकल दुकान में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दिल्ली दमकल विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आग लगने की यह घटना आज सुबह 6:45 बजे हुई।
 

Medical shop at Connaught place outer circle catches fire on tuesday morning
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में स्थित एक मेडिकल दुकान में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दिल्ली दमकल विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आग लगने की यह घटना आज सुबह 6:45 बजे हुई। हालांकि अबतक किसी के हताहत की खबर नहीं है।


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बताया कि आग के कारणों की जानकारी तो फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन दमकल की टीम के अनुसार दुकान में भारी मात्रा में सैनिटाइजर रखा हुआ था। हो सकता है इसके कारण आग और अधिक भड़क गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed