{"_id":"5bd9980fbdec2269a414fb37","slug":"81540986895-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपुरा से लापता तीन युवकों को यमुना में धक्का देने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपुरा से लापता तीन युवकों को यमुना में धक्का देने वाले गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोपुरा से लापता तीन युवकों को यमुना में धक्का देने वाले गिरफ्तार
साहिबाबाद। 48 दिन पहले भोपुरा से लापता हुए तीन युवकों को उसी दिन यमुना नदी के पुराने पुल के पास धक्का देकर गहरे पानी में गिरा दिया गया था। यह खुलासा पकड़े गए तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को हुआ। तीनों युवक आज भी लापता हैं। आरोपियों से लापता तीनों युवकों के बैग और मोबाइल बरामद हुआ है।
साहिबाबाद थाने में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि 12 सितंबर 2018 को भोपुरा निवासी संजय मिश्रा, रितिक राय और संजीव पाठक लापता हो गए थे। तीनों युवक दोस्त थे और एक ही साथ कालोनी में देखे गए थे। उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने साहिबाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी थी कि कुछ दिन पूर्व अचानक लापता युवकों के मोबाइल चालू हो गए। सर्विलांस की मदद से पुलिस तीन युवकों तक पहुंची और उन्हें दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल निवासी किशन सिंह नेगी, हरियाणा के हिसार निवासी रवि गर्ग और बांदा निवासी महेश कुमार हैं। तीनों नशे के आदी हैं और यहां पुरानी दिल्ली में रहते थे। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को वह यमुना नदी के पुराने पुल के पास थे। वहां तीन युवक यमुना में नहा रहे थे। इस दौरान उनका तीन युवकों से झगड़ा हो गया। उन्होंने तीनों को नदी में गहरे पानी में धक्का दे दिया और उनकी बाइक कपड़े और मोबाइल लेकर भाग गए। रास्ते में सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास उनकी बाइक खड़ी कर दी। पुलिस ने दो मोबाइल, एक बैग और एक बेल्ट बरामद की है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस तीनों आरोपियों की निशानदेही पर लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में हत्या की नीयत से अपहरण करने का केस दर्ज किया है। शव बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी।
पुलिस के खुलासे से परिजन नहीं संतुष्ट
लापता संजीव के परिजनों का आरोप है कि वह पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। लापता तीनों युवकों में से दो अच्छे तैराक थे। तीनों हर साल हरिद्वार में गंगा नदी में तैराकी करते थे। परिजनों का आरोप है कि कि ऐसे में वह नदी में कैसे डूब सकते हैं। पुलिस तीनों को अब तक नहीं ढूंढ सकी है और ना ही आरोपियों के बताने के बावजूद बाइक बरामद कर सकी है।
विज्ञापन
यह है मामला
लापता युवक संजीव पाठक के पिता अमरनाथ पाठक ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं। उनका बेटा संजीव मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था। 12 सितंबर की सुबह 10 बजे वह पड़ोसी अर्णव उर्फ संजय मिश्रा और रितिक रॉय के साथ दिल्ली के लिए निकले थे। उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे से तीनों के फोन बंद हैं। देर रात तक तीनों दोस्त घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने 13 सितंबर को साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।