सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रमजान का पहला जुमा आज, रहेगा रूट डायवर्जन

रमजान का पहला जुमा आज, रहेगा रूट डायवर्जन

Updated Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रमजान का पहला जुमा आज, रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
रमजान का पहला जुमा आज, रहेगा रूट डायवर्जन


गाजियाबाद। रमजान के पाक माह के पहले जुमे की नमाज के चलते शुक्रवार को जीटी रोड और मेरठ रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लानिंग कर ली है। वहीं तरावीह के दौरान जीटी रोड पर बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन रहा। शुक्रवार शाम भी जीटी रोड पर करीब छह घंटे रूट डायवर्जन रहेगा। तरावीह के दौरान यहां ट्रैफिक संचालन बंद कर दिया जाएगा।
पाक रमजान माह में जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में दौलतपुरा मस्जिद और मेरठ रोड पर सिहानी चुंगी के पास स्थित मस्जिद के बाहर भी नमाज अता करने का इंतजाम किया जाता है। नमाजियों की सहूलियत और सुरक्षा के चलते यहां रूट डायवर्ट कर दिया जाता है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश कुमार तिवारी का कहना है कि दोपहर के वक्त जुमे की नमाज के दौरान जीटी रोड और मेरठ रोड का ट्रैफिक थोड़ी देर के लिए डायवर्ट कर दिया जाएगा। दौलतपुरा के पास और सिहानी चुंगी के पास एक लेन को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। लालकुआं से आने वाले भारी वाहनों को साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी की ओर भेजा जाएगा। दोनों लेन का हल्का ट्रैफिक एक ही लेन से संचालित किया जाएगा। नमाज के बाद यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि जीटी रोड पर शाम को तरावीह के चलते भी करीब छह से सात घंटे रूट डायवर्जन रहेगा। हापुड़ तिराहा, चौधरी मोड़ और साजन मोड़ से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed