{"_id":"6a4d4984994e38359f05da94","slug":"repair-work-on-school-buildings-should-be-completed-soon-parveen-sangwan-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74294-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल भवनों की मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाए : परवीन सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल भवनों की मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाए : परवीन सांगवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया जिले के सरकारी स्कूलों निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक परवीन सांगवान ने मंगलवार को जिले के राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसरों में जाकर आधारभूत संरचना, कक्षाओं की स्थिति और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। स्कूलों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में भवन मरम्मत का जो भी काम पेंडिंग है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
संयुक्त निदेशक ने स्कूल प्रभारियों को बजट की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय स्तर पर विभाग द्वारा एक लाख रुपये तक का बजट जारी किया जाता है। सभी स्कूल प्रमुख इस बजट का सही इस्तेमाल अपने स्कूल की बिल्डिंग और कमरों की मरम्मत कराने में करें, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके। अपने दौरे के दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, मॉडल संस्कृति स्कूल मेवला महाराजपुर, राजकीय विद्यालय सेक्टर-31, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौलताबाद और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सेक्टर-16 का निरीक्षण किया।
सेक्टर-17 मॉडर्न स्कूल में हुई अहम बैठक
निरीक्षण का कार्य पूरा करने के बाद सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संयुक्त निदेशक ने जिले के शिक्षा अधिकारियों के साथ स्कूलों की अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं और सुधारों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, उपजिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल, फरीदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी धीरज और बल्लभगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सहित शिक्षा विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।