Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Today is the last chance to get your name added to the electoral roll

दिल्ली: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज अंतिम मौका, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

Wed, 25 Nov 2026 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 01:55 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग के अनुसार, फॉर्म-6 के जरिये आवेदन करने की समयसीमा 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में पात्र मतदाताओं को आज ही आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Delhi: Today is the last chance to get your name added to the electoral roll
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मसौदा मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों के पास नाम दोबारा जुड़वाने का बुधवार को अंतिम मौका है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, फॉर्म-6 के जरिये आवेदन करने की समयसीमा 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में पात्र मतदाताओं को आज ही आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


एसआईआर से पहले दिल्ली की मतदाता सूची में करीब 1.45 करोड़ नाम दर्ज थे। 31 अगस्त को प्रकाशित मसौदा सूची में लगभग 97.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। इस तरह करीब 47.56 लाख नाम सूची से बाहर हो गए। इनमें अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं को एएसडीडी श्रेणी में रखा गया था। हालांकि, मसौदा सूची से नाम हटने का मतलब मतदान का अधिकार समाप्त होना नहीं है। पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया से नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा
मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से voters.eci.gov.in पोर्टल और ECINET एप पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ईआरओ, एईआरओ या बीएलओ के पास भी फॉर्म जमा कराया जा सकता है। निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 15 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को जारी की जाएगी। एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एएसडीडी श्रेणी के मतदाता 30 नवंबर तक वर्तमान निवास क्षेत्र में गणना प्रपत्र जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed