Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Who exactly were these 7500 people those who remain unidentified to this day In Uttarakhand

उत्तराखंड: आखिर कौन थे ये साढ़े सात हजार लोग? जिनकी आज तक नहीं हो सकी पहचान, बने हैं गुमनाम

Wed, 25 Nov 2026 05:30 AM IST
Alka Tyagi रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 25 Nov 2026 05:30 AM IST
सार

उत्तराखंड में बीते 25 वर्षों में हजारों ऐसे शव मिले जिनकी आज तक पहचान नहीं हुई है। हाल ही में जामुनवाला में मिली महिला की लाश को भी अज्ञात में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Who exactly were these 7500 people those who remain unidentified to this day In Uttarakhand
अज्ञात शव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्य गठन के बाद से विभिन्न स्थानों पर 7400 से ज्यादा शव ऐसे मिले हैं जिनके अंत की कहानी आज तक किसी को पता नहीं चल पाई। इन्हें कोई अपना कहने आया और न ही इनके पास ऐसी कोई ऐसी निशानी मिली जिसके बूते इन्हें परिजनों तक पहुंचाया जा सके। अब सरकारी दस्तावेज में इनकी पहचान 12 अंकों की आईडी रूप में दर्ज है जिसे यूआईडीबी यानी अन आइडेंटीफाइड डेड बॉडी लिखा जाता है।

विज्ञापन


दरअसल गत 18 नवंबर को देहरादून के जामुनवाला में एक युवती का शव बरामद हुआ था। करीब 72 घंटों तक शव की पहचान की कोशिश की गई पर जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया। अब जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिप नेट) पोर्टल पर इस महिला को भी यूआईडीबी-202611000502 के रूप में दस्तावेजी पहचान दी गई है।
विज्ञापन


जिप नेट पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इसी तरह मिले अज्ञात शवों की संख्या 7487 है, इनमें 1031 महिलाएं हैं। महिलाओं में भी एक वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 26 है। जबकि 20 वर्ष से ऊपर की 673 है। जिपनेट में सदस्य राज्य पुलिस अपने-अपने इलाकों में भी इन शवों की पहचान की कोशिश करती हैं पर हर माह दर्जनों अधूरी कहानियां इनमें जुड़ जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

Trending Videos

हरिद्वार में सबसे ज्यादा मिले अज्ञात शव

सबसे ज्यादा 2476 अज्ञात शव हरिद्वार जिले में मिले हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। कई गंगा में डूब जाते हैं तो कोई ऊपरी इलाकों से बहकर आ जाते हैं। दूसरे स्थान पर देहरादून जिला है, यहां 1363 अज्ञात शव मिले हंै। इसका कारण यहां मौजूद बड़े अस्पताल हैं। एम्स, दून, श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल, जौलीग्रांट अस्पताल आदि में बहुत से बेसहारा लोगों को इलाज के लिए लाया जाता है जिन्हें मौत के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। तीसरे स्थान पर नैनीताल है, जहां बीते 25 वर्षों में 1014 अज्ञात शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed