{"_id":"6af7219bf2eea2f62f0c9696","slug":"ipl-trade-rajasthan-royals-lucknow-super-giants-mohammed-shami-sam-curran-reports-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल से पहले बड़ा फेरबदल!: शमी और करन की हो सकती है अदला-बदली, क्या राजस्थान-लखनऊ में ट्रेड पर हो रही चर्चा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आईपीएल से पहले बड़ा फेरबदल!: शमी और करन की हो सकती है अदला-बदली, क्या राजस्थान-लखनऊ में ट्रेड पर हो रही चर्चा?
Fri, 13 Nov 2026 08:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:11 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स मोहम्मद शमी और सैम करन को लेकर मल्टी-प्लेयर ट्रेड पर बातचीत कर रहे हैं। इस संभावित डील में लखनऊ के स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल को लेकर भी दोनों टीमों के बीच चर्चा हुई है, लेकिन अभी कोई सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी-सैम करन
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल के अगले सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत जारी है। दोनों फ्रेंचाइजी मोहम्मद शमी और सैम करन को शामिल करते हुए मल्टी-प्लेयर ट्रेड पर चर्चा कर रही हैं। इस संभावित डील में लखनऊ के बाएं हाथ के स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ का नाम भी सामने आया है, जो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
रिपोर्ट में दावा
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच 6 नवंबर से ही इस ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। संबंधित खिलाड़ियों से भी इस बारे में चर्चा की जा चुकी है, हालांकि अभी तक जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अगर यह सौदा होता है तो यह केवल दो खिलाड़ियों की सीधी अदला-बदली नहीं होगी, बल्कि इसमें कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

मणिमारन सिद्धार्थ
- फोटो : IPL
मणिमारन सिद्धार्थ भी हो सकते हैं राजस्थान में शामिल
इस संभावित ट्रेड में लखनऊ सुपर जाएंट्स के 28 वर्षीय स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ का नाम भी शामिल है। तमिलनाडु के इस क्रिकेटर को लखनऊ ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने अब तक आईपीएल में नौ मुकाबले खेले हैं और नौ विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम 2024 में विराट कोहली का अहम विकेट लेने की उपलब्धि भी दर्ज है।

सैम करन
- फोटो : ANI
पिछले सीजन से पहले राजस्थान पहुंचे थे सैम करन
सैम करन और मोहम्मद शमी, दोनों ही पिछले सीजन से पहले ट्रेड के जरिए अपनी-अपनी टीमों से जुड़े थे। करन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से राजस्थान रॉयल्स पहुंचे थे। इस सौदे में रवींद्र जडेजा भी राजस्थान की टीम में शामिल हुए थे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने थे। हालांकि, सैम करन चोट का हवाला देते हुए पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे। इसके बाद इंग्लैंड में अपनी काउंटी टीम की ओर से खेलने को लेकर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने उनकी अनुपलब्धता पर सवाल उठाए थे।

बढ़ी हुई फीस चाहते हैं सैम करन
चेन्नई सुपर किंग्स ने सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसी कीमत पर उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया गया था। हालांकि, अब प्रस्तावित ट्रेड के तहत करन नई फीस की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह भी दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत आगे बढ़ने में देरी की एक वजह हो सकती है। करन इन दिनों टी20 क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में हैं। इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी के साथ उनके अच्छे संबंध भी हैं। करन मूडी के मार्गदर्शन में ओवल इनविंसिबल्स और डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेल चुके हैं।

यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ANI
यशस्वी जायसवाल को लेकर भी हुई चर्चा
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर भी संभावित ट्रेड पर बातचीत हुई है। हालांकि, फिलहाल इस मामले में कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान ने इस सौदे में एक अन्य भारतीय तेज गेंदबाज को शामिल करने की मांग की थी, लेकिन लखनऊ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, राजस्थान के पास जायसवाल को ट्रेड करने के लिए दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। कई फ्रेंचाइजी ने भारतीय ओपनर को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। फिलहाल शमी, करन और सिद्धार्थ को लेकर दोनों टीमों के बीच बातचीत जारी है। आने वाले दिनों में इस संभावित ट्रेड को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।