सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deccan Gold Mines: सुप्रीम कोर्ट से जीत मिलते ही 20% उछले शेयर; अब खुलेगा गोल्ड प्रोजेक्ट का रास्ता?

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 10:12 PM (IST)

    Deccan Gold Mines Share Price: सुप्रीम कोर्ट से गणाजुर गोल्ड प्रोजेक्ट के लिए कानूनी जीत मिलने के बाद डेक्कन गोल्ड माइन्स के शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट ...और पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट से जीत मिलते ही 20% उछले शेयर; अब खुलेगा गोल्ड प्रोजेक्ट का रास्ता?

    सुप्रीम कोर्ट से जीत मिलते ही 20% उछले शेयर; अब खुलेगा गोल्ड प्रोजेक्ट का रास्ता?

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट से डेक्कन गोल्ड माइन्स को बड़ी कानूनी जीत मिली।

    2. कंपनी के शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट पर पहुंचे, नया रिकॉर्ड।

    3. गणाजुर गोल्ड प्रोजेक्ट के लिए खनन पट्टों का रास्ता अब साफ।

    नई दिल्ली| डेक्कन गोल्ड माइन्स के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी जीत मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल (Deccan Gold Mines Share Price) देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 20 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गया और 196.50 रुपए के नए ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक स्थित उसके लंबे समय से अटके हुए गणाजुर गोल्ड प्रोजेक्ट (Ganajur Gold Project) के लिए प्री-2015 माइनिंग लीज अधिकारों को बरकरार रखा है।

    न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस चांदुरकर की पीठ ने 9 जून को दिए अपने आदेश में कहा कि,

    2015 से पहले जिन मामलों में माइनिंग लीज देने का निर्णय और जरूरी मंजूरियां मिल चुकी थीं, उनके अधिकार बाद में कानून में हुए बदलावों से प्रभावित नहीं होंगे।"

    कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को 2015 के बाद लंबित आवेदन नहीं माना जाएगा। इसलिए इन पर खनन पट्टों की नीलामी को अनिवार्य बनाने वाले नए नियम लागू नहीं होंगे। साथ ही 2021 में लाए गए लीज समाप्ति संबंधी प्रावधान भी इन मामलों पर लागू नहीं होंगे।

    कानूनी विवादों में फंस गए थे आवेदन

    दरअसल, केंद्र सरकार ने 2015 में MMDR Act में संशोधन कर खनन पट्टों के आवंटन के लिए नीलामी व्यवस्था लागू की थी। इसके बाद कई पुराने आवेदन कानूनी विवादों में फंस गए थे। डेक्कन गोल्ड माइन्स (Deccan Gold Mines) की सहयोगी कंपनी ने यह आवेदन कानून में बदलाव से पहले किया था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ऐसे पुराने आवेदनों के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा दे दी है।

    यह भी पढ़ें- LTCG टैक्स खत्म करना पहला कदम, अभी और बड़े फैसले और सुधारों की तैयारी में सरकार; वित्त मंत्री ने बताई जरूरत

    गणाजुर गोल्ड प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

    इस फैसले से कर्नाटक के गणाजुर गोल्ड प्रोजेक्ट का रास्ता लगभग साफ हो गया है। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना में करीब 3.08 लाख औंस (करीब 8731 किलोग्राम) स्वर्ण संसाधन मौजूद हैं। गणाजुर-कराजगी ब्लॉक में मुख्य गोल्ड डिपॉजिट के अलावा कई अन्य संभावित क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां सोने के भंडार मिलने की संभावना है।

    एक महीने में 60% चढ़ा शेयर

    कोर्ट के फैसले का असर सीधे शेयर बाजार में दिखाई दिया। डेक्कन गोल्ड माइन्स के शेयर (Deccan Gold Mines Share Price) पिछले एक महीने में 60 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं, जबकि 2026 में अब तक इनमें करीब 63 फीसदी की तेजी आ चुकी है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण लगभग 3,889 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    विश्लेषकों का मानना है कि कानूनी अनिश्चितता खत्म होने के बाद अब कंपनी अपने गोल्ड प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर तेजी से काम कर सकती है, जिससे भविष्य में इसके कारोबार और शेयर प्रदर्शन को और मजबूती मिल सकती है।

    "शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)