Gold Silver Price Crash: सोना ₹4100 और चांदी ₹13000 सस्ती; खरीदें या नहीं, क्यों क्रैश हुआ गोल्ड-सिल्वर?
Gold Silver Price Crash: आज 18 जून को मिडिल ईस्ट तनाव और फेड रिजर्व की मीटिंग के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना ₹410 ...और पढ़ें
-1781787515935_m.webp)
सोने-चांदी में क्यों आई भारी गिरावट?
HighLights
18 जून को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट।
MCX पर सोना ₹4100, चांदी ₹13000 से ज्यादा टूटी।
मिडिल ईस्ट तनाव और फेड रिजर्व मीटिंग मुख्य कारण।
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव और फेड रिजर्व की मीटिंग के बाद आज, 18 जून को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना 4100 रुपए (gold price crash) गिरकर 1.49 लाख रुपए के आसपास ट्रेड (gold price today) करने लगा। वहीं चांदी में 13000 रुपए से ज्यादा गिरकर (silver price crash) 2.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से (silver price Today) भी नीचे आ गई और 2,38,800 रुपए पर ट्रेड करने लगी।
अब सवाल यह है कि आखिर गोल्ड-सिल्वर में इतनी बड़ी गिराव आई क्यों? इसकी वजह क्या रही? और सबसे अहम बात, क्या आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है? इसे लेकर एक्सपर्ट्स ने पूरा गणित भी समझा दिया।
क्यों आई गिरावट, क्या बोले एक्सपर्ट?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि,
फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के बाद सोने और चांदी में तेज गिरावट देखने को मिली। फेड ने इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। आने वाले समय में सोने और चांदी पर दबाव बना रह सकता है, क्योंकि बाजार को उम्मीद है कि फेड आगे भी सख्त मौद्रिक नीति (Monetary Tightening) अपनाएगा और ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं। ऐसे माहौल में निवेशक सोने और चांदी में फिलहाल और कमजोरी देख सकते हैं।
MCX पर क्या हैं गोल्ड सिल्वर के ताजा रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2.19 फीसदी यानी 3329 रुपए गिरकर 1,50,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,52,831 रुपए और लो लेवल 1,49,758 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की बात करें तो इसमें 4.29 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई। और कीमत 11055 रुपए गिरकर 2,40,752 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,48,000 रुपए और लो लेवल 2,38,619 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। जबकि पिछला क्लोज 2,51,807 रुपए था।
| 251807.00 | -10806.00 | ||