Gold Silver Price: गिरावट के बाद चमका सोना-चांदी, एक दिन में ₹5000 तक उछले दाम; एक्सपर्ट बोले- अब आएगी तूफानी तेजी!
Gold Silver Price Hike: राष्ट्रीय राजधानी में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, सोना ₹2500 और चांदी ₹5000 महंगी हुई। यह उछाल अमेरिका-ईर ...और पढ़ें
-1781534139132_m.webp)
गिरावट के बाद चमका सोना-चांदी, एक दिन में ₹5000 तक उछले दाम
HighLights
सोना ₹2,500, चांदी ₹5,000 महंगी हुई दिल्ली में।
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से कीमतों में उछाल।
कमजोर डॉलर, कम बॉन्ड यील्ड ने भी दिया समर्थन।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों की नरमी के बाद सोमवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल (gold silver price hike) देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 2,500 रुपए महंगा (gold price today) होकर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत एक ही दिन में 5,000 रुपए बढ़कर 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) तक पहुंच गई।
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के 1,56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़कर 1,59,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। वहीं चांदी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुई और 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,60,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।
अचानक क्यों उछले दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा शांति समझौते की दिशा में बढ़ते कदमों ने वैश्विक बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। दोनों देशों ने दुश्मनी खत्म करने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की दिशा में एक अंतरिम समझौते की घोषणा की है। इसका असर सीधे कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- Gold Investment: सिर्फ पीला ही नहीं, गुलाबी और सफेद भी होता है गोल्ड, जानिए आपके लिए क्या खरीदना रहेगा सही?
कच्चे तेल में आई गिरावट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक,
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई और हाजिर सोना 4,325 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। साथ ही कमजोर डॉलर और कम बॉन्ड यील्ड ने भी सोने-चांदी को समर्थन दिया है।"
खबरें और भी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 3 फीसदी उछलकर 4,340.65 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं चांदी 4.04 फीसदी की बढ़त के साथ 70.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
तो और महंगा हो सकता है सोना-चांदी?
एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि 19 जून को संभावित औपचारिक समझौते पर निवेशकों की नजर रहेगी। इससे वैश्विक बाजार में स्थिरता बढ़ सकती है।
वहीं अब बाजार की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि डॉलर कमजोर रहता है और ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपनाया जाता है, तो सोना-चांदी को आगे भी मजबूती मिल सकती है।
ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए आने वाले दिनों में सर्राफा बाजार की चाल पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।