PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, आपके खाते में 2000 रुपये आए या नहीं ऐसे करें चेक
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल से 23वीं किस्त जारी कर दी है।

PM Kisan Yojana 23rd Installment Live
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। अब इस योजना की 23वीं किस्त जारी हो गई है। पीएम मोदी (PM Modi) ने यह किस्त पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली जिले के तारकेश्वर (Tarakeswar) से जारी कर दी है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारत की आजादी के बाद 79 सालों में पहली बार सरकार बनाई है। और यहीं से आज पीएम मोदी किसानों को बड़ी सौगात दी है हैं।
How to check PM Kisan 23rd installment 2026 status: पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति कैसे देखें?
पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति pmkisan.gov.in पर जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- स्टेप 1: पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध "फार्मर्स कॉर्नर" के अंतर्गत "अपनी स्थिति जानें" टैब लिंक का चयन करें।
- स्टेप 3: पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति जांचने के लिए पंजीकरण संख्या और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- स्टेप 5: पोर्टल पर ओटीपी दर्ज करें और भुगतान की स्थिति जांचें।
किसान योजना की 23वीं किस्त से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे। नीचे स्क्रॉल करके आप ताजा अपडेट पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त से 1 दिन पहले कृषि मंत्री का बड़ा एलान, दाल और तिलहन की MSP खरीद को मंजूरी
How to check PM Kisan 23rd installment 2026 status: पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति कैसे देखें?
पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति pmkisan.gov.in पर जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- स्टेप 1: पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध "फार्मर्स कॉर्नर" के अंतर्गत "अपनी स्थिति जानें" टैब लिंक का चयन करें।
- स्टेप 3: पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति जांचने के लिए पंजीकरण संख्या और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- स्टेप 5: पोर्टल पर ओटीपी दर्ज करें और भुगतान की स्थिति जांचें।
पीएम किसान की 23वीं किस्त 2026 की स्थिति चेक करने का सीधा लिंक
PM Kisan 23th Installment Live Update: पीएम मोदी ने भेजे दो-दो हजार रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल से किसानों को पीएम किसान योजना के 2-2 हजार रुपये भेज दिए हैं।

PM Kisan 23th Installment Live Update: पश्चिम बंगल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मौजूद हैं। प्रस्तुति जारी है। साथ में पश्चिम बंगल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं और कार्यक्रम को देख रहे हैं।

PM Kisan 23rd installment today Live: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। लाइव यहां देखें।
PM Kisan 23th Installment Live Update: 23वीं किस्त पाने से चूकेंगे ये किसान
अब से थोड़ी देर बाद किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे। लेकिन कुछ किसान इससे चूक सकते हैं। जिन किसानों की ईकेवाईसी नहीं हुई है, उनके खाते में पैसा नहीं आएगा।
PM Kisan 23th Installment Live Update: PM मोदी का तारकेश्वर कार्यक्रम जल्द ही शुरू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ही तारकेश्वर पहुंचने वाले हैं। यहां से वे पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। देश भर के किसान PM किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan 23th Installment Live Update: कृषि मंत्री शिवराज सिंह MP से किसानों को कर रहे संबोधित
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के बाड़ी से किसानों को संबोधित कर रहे हैं। वह यहां पर किसान योजना से जुड़े कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वह सीधे ऑनलाइन पीएम मोदी के हुबली में पीएम किसान योजना के कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: बज गए हैं 4, बस आने ही वाले हैं 2-2 हजार
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के 2-2 हजार बस कुछ देर में आने वाले हैं। समय हो चुका है। पीएम मोदी बंगाल पहुंच रहे हैं।
PM Kisan Yojana: कृषि मंत्री का संबोधन
LIVE: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा तारकेश्वर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण।#PMKISAN https://t.co/v0u4ofv7bz
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 20, 2026
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: कुछ मिनट में खत्म होगा 23वीं किस्त का इंतजार
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। 3.45 बजे पश्चिम बंगाल से पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इसके बाद वह 9.44 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं।
PM Kisan Yojana 23rd Installment: कुछ देर में जारी होगी 23वीं किस्त
पीएम मोदी के बंगाल पहुंचने के कुछ देर बाद किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। पीएम मोदी किसानों के खाते में यह किस्त भेजेंगे।
PM Kisan Status Check 23th Installment: पीएम मोदी बंगाल के लिए निकले
उड़ीसा में कार्यक्रम खत्म करके पीएम मोदी अब पश्चिम बंगाल के लिए निकल गए हैं। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: कृषि मंत्री का संदेश
23वीं किस्त जारी होने से कुछ घंटे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "आज पश्चिम बंगाल में विकास का सूर्योदय हो रहा है। जनकल्याण के एक नए युग का प्रारंभ हो रहा है। वह पश्चिम बंगाल, जो बरसों तक कुशासन का शिकार रहा और वहां की पुरानी सरकार ने बरसों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किया, आज पश्चिम बंगाल विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।"
प्रिय बहनों और भाइयों, बेटा और बेटियों,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 20, 2026
आज पश्चिम बंगाल में विकास का सूर्योदय हो रहा है। जनकल्याण के एक नए युग का प्रारंभ हो रहा है। वह पश्चिम बंगाल, जो बरसों तक कुशासन का शिकार रहा और वहां की पुरानी सरकार ने बरसों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किया, आज… pic.twitter.com/1ThZM8E9Vx
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: ₹2000 पाने के लिए कौन पात्र है?
PM किसान की 23वीं किस्त पाने के लिए, लाभार्थी का इस योजना के तहत रजिस्टर्ड पात्र किसान होना और जरूरी eKYC प्रोसेस पूरा करना जरूरी है। जिन किसानों के आधार, बैंक अकाउंट या जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, उन्हें पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है।
PM-किसान की 23वीं किस्त के लिए पात्र होने के लिए, व्यक्ति को नीचे बताई गई शर्तें पूरी करनी होंगी:
- भारतीय नागरिक हो
- खेती योग्य जमीन का मालिक हो
- ऐसा रिटायर्ड व्यक्ति न हो जिसे हर महीने कम से कम ₹10,000 पेंशन मिलती हो
- इनकम टैक्स न भरा हो
- संस्थागत जमीन का मालिक न हो।
PM Kisan Yojana: 4 बजे किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में आज शाम 4 बजे के आस-पास 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) – 23rd Installment
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 20, 2026
Another significant step towards empowering India's farmers! Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi will release the 23rd installment of the PM-KISAN scheme.
📍 Tarakeswar, Hooghly, West Bengal
🗓️ 20 June 2026,… pic.twitter.com/L9NCARxcQY
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में आएंगे 4-4 हजार?
इस बार कुछ किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये क्रेडिट होंगे। दरअसल, जिन किसानों की 22वीं किस्त तकनीकी समस्या से अटक गई थी, उनकी 22वीं किस्त के 2-2 हजार 23वीं किस्त के साथ आएंगे। इस तरह कुछ किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं।
PM Kisan 23rd Installment 2026 Live Updates: किसानों के खाते में कितने-कितने रुपये आएंगे?
PM किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये मिलेंगे। इस योजना के तहत, किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है, जो 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
PM Kisan 23rd Installment 2026 Live Updates: पीएम मोदी किसानों से बातचीत करेंगे
पश्चिम बंगाल में दोपहर 3:45 बजे होने वाले कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के अलग-अलग हिस्सों के किसानों से वर्चुअल तरीके से बातचीत करने और कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डालने की उम्मीद है।
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: 23वीं किस्त नहीं आने पर कहां करें कॉल
PM-किसान का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 है। यह एक खास हेल्पलाइन है जो किसानों को आसानी से अपनी समस्याओं का समाधान करने और PM-किसान योजना से जुड़ी अलग-अलग जानकारियों से अपडेट रहने में मदद करती है। अगर आज आपकी 23वीं किस्त नहीं आती तो आप इसी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana Live: कितने बजे जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3:45 बजे पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में शामिल होंगे। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। देश भर के किसान PM किसान योजना के तहत मिलने वाली 2,000 रुपये की राशि का इंतज़ार कर रहे हैं और वे किस्त जारी होने के बाद स्टेटस चेक करने के लिए अपनी लाभार्थी (बेनिफिशियरी) से जुड़ी जानकारी और बैंक खाते की डीटेल्स तैयार रख सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 20, 2026
🗓️ 20 जून 2026⁰⏰ दोपहर 03:45 बजे
🎥 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए QR कोड स्कैन करें और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।#PMKisan #23rdInstallment #KisanSammanNidhi #Annadata pic.twitter.com/ihVSGVPoVB
PM Kisan Yojana: DBT के जरिए किसानों के खाते में आएगा 23वीं किस्त का पैसा
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में सीधा भेजा जाएगा।
बिना किसी मध्यस्थ के, पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) का उत्कृष्ट उदाहरण है- पीएम-किसान योजना। अत्याधुनिक डिजिटल ढांचे के माध्यम से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता पूर्ण सुरक्षा और त्वरित गति से सीधे कृषकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। 100% पारदर्शी, सुरक्षित… pic.twitter.com/OgrFxFgdI3
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 19, 2026
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: बिहार के कितने किसानों को मिलेग किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के तहत बिहार के 73 लाख किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे। 4 बजे करीब पीएम मोदी इस किस्त को जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 23rd Installment LIVE Updates: अब तक किसानों के खाते में आए 4.28 लाख करोड़ रुपये
2019 से पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद से अब तक 22 किस्तों के जरिए 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: किस्त जारी करने से पहले पीएमो मोदी क्या बोले
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- "मैं 20 और 21 तारीख को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पश्चिम बंगाल में उपस्थित रहूंगा। 20 जून, विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि यह हमारे पश्चिम बंगाल दिवस का प्रतीक है। यह कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा। यह स्थान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़े होने और पश्चिम बंगाल की संस्कृति को संरक्षित करने के उनके प्रयासों के कारण विरासत से समृद्ध है। तारकेश्वर में विभिन्न विकासात्मक पहलों का उद्घाटन किया जाएगा।"
আমি আগামী দুই দিন, ২০ ও ২১ তারিখে পশ্চিমবঙ্গে বিভিন্ন কর্মসূচিতে উপস্থিত থাকব। আগামীকাল, ২০ জুন তারিখটি আমাদের পশ্চিমবঙ্গ দিবস পালনের কারণে বিশেষভাবে উল্লেখযোগ্য। এই অনুষ্ঠানটি হবে হুগলি জেলার তারকেশ্বরে। ড. শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের সঙ্গে সংযোগ এবং পশ্চিমবঙ্গের সংস্কৃতি…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: आज किसानों के खाते में आएंगे ₹18,880 करोड़
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के आज 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
पीएम किसान उत्सव दिवस
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 20, 2026
किसानों को खुशियों की 23वीं किस्त
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज तारकेश्वर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की… pic.twitter.com/XrjiU8pmJ1
PM Kisan की 23वीं किस्त जारी होने से पहले क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?
प्रिय बहनों और भाइयों, भांजों और भांजियों!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2026
आपसे मिलने मैं कल, 20 जून को बाड़ी आ रहा हूँ। 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के… pic.twitter.com/ebJiUrQ4PJ
PM Kisan Yojana की जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी
पीएम-किसान अब आपके मोबाइल पर!
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 20, 2026
किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण—सब कुछ अब एक ही ऐप पर। QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएँ। #PMKISAN #23rdInstalment pic.twitter.com/waWPENTdHF
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: 2 लाख किसानों को झटका, कट गया नाम!
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त के बीच खबर है कि इस बार 2 लाख किसानों को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसी रिपोर्ट है कि 23वीं किस्त में करीब 2 लाख किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा।
बताया जा रहा है इस 23वीं किस्त की लिस्ट में इनका नाम नहीं है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जागरण बिजनेस भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। पिछली बार 22वीं किस्त के दौरान 9.46 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आए थे। इस बार यह संख्या 9.44 करोड़ बताई जा रही है।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: आज कितने किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार?
आज पीएम मोदी भारत के के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पश्चिम बंगाल की धरती से 18,880 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं। यानी 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: कितने बजे जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर जारी होना निर्धारित है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट के अनुसार - "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार 20 जून 2026 को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर खत्म होने वाला है।"
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 20, 2026
🗓️ 20 जून 2026⁰⏰ दोपहर 03:45 बजे
🎥 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए QR कोड स्कैन करें और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।#PMKisan #23rdInstallment #KisanSammanNidhi #Annadata pic.twitter.com/ihVSGVPoVB
PM Kisan Yojana Live: क्या किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC जरूरी है?
PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC जरूरी है। किसान पोर्टल के अनुसार, सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है। OTP-आधारित eKYC को PM किसान वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, जबकि बायोमेट्रिक-आधारित eKYC नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर करवाया जा सकता है।
PM किसान योजना क्या है?
इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह आर्थिक सहायता उन्हें बीज, खाद, उपकरण और खेती से जुड़ी अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती है। अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी है। 23वीं किस्त आज जारी होगी।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: किसान योजना की 23वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी?
सरकार ने कुछ ऐसे संदिग्ध मामलों की पहचान की है जिन्हें PM किसान योजना के लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है। इनमें शामिल हैं:
- वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी, 2019 के बाद ज़मीन का मालिकाना हक हासिल किया है।
- ऐसे मामले जहाँ परिवार का एक से ज्यादा सदस्य फायदा ले रहा है (जैसे- पति और पत्नी दोनों, कोई बालिग सदस्य और नाबालिग, आदि)।
- ऐसे मामलों में फायदा तब तक के लिए रोक दिया गया है जब तक कि फिजिकल वेरिफिकेशन (भौतिक सत्यापन) पूरा नहीं हो जाता।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: चेक करें आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं
आप आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर पीएम किसान लाभार्थी सूची देख सकते हैं। नीचे हमनें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस बताया हुआ है।
स्टेप 1: PM किसान के ऑफ़िशियल पोर्टल पर जाएं: https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2: ‘Farmers Corner’ पर जाएं: होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन ढूंढें।
स्टेप 3: ‘Beneficiary List’ चुनें: मेन्यू में ‘Beneficiary List’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: राज्य, ज़िला, ब्लॉक और गाँव चुनें और ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
लिस्ट में अपना नाम चेक करें। अगर आपका नाम है तो आपके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: आज जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज यानी शनिवार 20 जून को जारी होगी। 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। यह किस्त पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे।