PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, आपको मिलेंगे या नहीं?
PM Kisan 23rd installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होगी, जिसमें पात्र किसानों को ₹2,000 मिलेंगे। ई-केवाईसी और अन्य ज ...और पढ़ें

पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को खाते में, जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस (फोटो AI जनरेटेड है।)
HighLights
23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होगी।
पात्र किसानों को ₹2,000 सीधे खाते में मिलेंगे।
ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन अनिवार्य है।
नई दिल्ली| देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 23rd installment) की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि 20 जून 2026 को पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त भेजी जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके किसानों के खाते में भेजी जाती है।
Direct support, stronger farmers!
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 15, 2026
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment@PMOIndia @ChouhanShivraj @RNK_Thakur… pic.twitter.com/yezlHr3oDP
9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना का लाभ देशभर में करीब 9 करोड़ से अधिक किसान उठा रहे हैं। ऐसे में 23वीं किस्त जारी होने से करोड़ों किसान परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है।
तो अटक सकता है किस्त का पैसा
हालांकि, सभी किसानों को यह किस्त नहीं मिलेगी। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है और जिन्होंने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसमें ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC), आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन शामिल है। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गड़बड़ी है तो किस्त अटक सकती है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया प्याज खरीद का मूल्य; नई दरें आज से लागू
आपको पैसे मिलेंगे या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 20 जून को आपके खाते में ₹2,000 आएंगे या नहीं, तो इसका स्टेटस घर बैठे मोबाइल से चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
- वहां होमपेज पर मौजूद ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी आवेदन स्थिति और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
जल्द से जल्द निपटा लें ये काम
जिन किसानों ने अभी तक e-KYC या अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर 23वीं किस्त का पैसा उनके खाते में आने में परेशानी हो सकती है।
खबरें और भी
20 जून को आने वाली यह किस्त करोड़ों किसानों के लिए राहत लेकर आएगी, क्योंकि खेती-किसानी के खर्चों के बीच यह आर्थिक सहायता काफी मददगार साबित होती है।