कौन है Mukesh Ambani का राइट हैंड? गिफ्ट में दे दिया था ₹1500 करोड़ का 22-मंजिला लग्जरी घर
मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त मनोज मोदी (Manoj Modi) जिन्हें उनका राइट हैंड (Mukesh Ambani Right Hand) माना जाता है रिलायंस की बड़ी डील्स में महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बड़े-बड़े अरबपतियों का भी कोई न कोई सलाहकार या करीबी दोस्त होता है, जो उन्हें कभी-कभी बिजनेस से जुड़े सही फैसले लेने में मदद करता है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Richest Man in India) का भी एक ऐसा ही दोस्त है, जिसे उनका राइट हैंड कहा जाता है।
मुकेश अंबानी ने जैसे-जैसे अपने विशाल बिजनेस साम्राज्य को आगे बढ़ाया है, एक शख्स ने उनकी हर बड़ी डील के लिए चुपचाप पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई है। कौन है वो शख्स है, आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें - कौन-कौन से TAX लेते थे मुगल? फसल से सड़क तक के जरिए भरा जाता था सल्तनत का खजाना
मनोज मोदी हैं अंबानी के राइट हैंड
जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं वो हैं मनोज मोदी (Manoj Modi), जिन्हें अकसर एमएम भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस की अकसर बड़ी डील के पीछे उनका ही दिमाग होता है। वे कंपनी की बड़ी डील्स में शामिल होते हैं।
कॉलेज से हैं साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज मोदी अंबानी के ग्रेजुएशन के दिनों से ही उनके मित्र रहे हैं। यूनिवर्सिटी के दिनों में, मोदी और अंबानी दोनों ने मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी (UDCT) में एक साथ पढ़ाई की और केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की थी।
मनोज मोदी एक गुजराती परिवार से हैं और प्राइवेट लाइफ जीते हैं।
गिफ्ट में मिला था 1500 करोड़ रु का घर
मनोज मोदी रिलायंस ग्रुप के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं। मनोज मोदी सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं। मगर साल 2022 में उन्हें मुकेश अंबानी से एक शानदार तोहफा दिया था, जो कि एक घर है। ये घर मुंबई के पॉश नेपियन सी रोड इलाके में एक 22 मंज़िला इमारत है।
खबरें और भी
1.7 लाख वर्ग फुट में फैली इस आलीशान बिल्डिंग की अनुमानित कीमत लगभग 1,500 करोड़ रुपये आंकी गयी थी। बिल्डिंग की शुरुआती सात मंज़िलें कार पार्किंग के लिए हैं।
समुद्र के करीब है मनोज मोदी का घर
मनोज मोदी को गिफ्ट में मिला घर हरियाली, बेहतरीन सुविधाओं वाला और समुद्र से करीब है। दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल में मौजूद इस बिल्डिंग के आस-पास और भी अरबपति रहते हैं। इनमें जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल शामिल हैं।