सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on friday but sensex above 40300

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, पर सेंसेक्स अब भी 40,300 के पार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on friday but sensex above 40300
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशार पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 330.13 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के बाद 40,323.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 103.90 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के बाद 11,908.50 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को यस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एम एंड एम और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, हिंदुस्तान युनिलीवर, इंफ्राटेल, सन फार्मा, गेल, वेदांता लिमिटेड, ओएनजीसी, टीसीएस और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को ऑटो, आईटी, एफमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 128.57 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 40,525.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 11,973.05 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 183.96 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 40,653.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,016.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed