Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बगहा में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मंत्रियों ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

    By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:13 PM (IST)

    बगहा में भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। मंत्री और नेताओं ने सेवा, ...और पढ़ें

    जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का उद़घाटन करते भाजपा  नेता। फोटो: जागरण

    जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का उद़घाटन करते भाजपा नेता। फोटो: जागरण

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha BJP Conference: भारतीय जनता पार्टी की बगहा जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को '12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के' विषय के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

    सम्मेलन का उद्घाटन बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम तथा बगहा विधायक राम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

    सेवा, सुशासन और विकास का उल्लेख

    मुख्य अतिथि केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

    विशिष्ट अतिथि नंद किशोर राम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उनके अनुसार इन प्रयासों से विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिली है।

    खबरें और भी

    बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन राय सहित अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

    सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया ने किया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों प्रबुद्धजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, मधुकर राय, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र भारती, ओम निधि वत्स, नागेंद्र सहनी, प्रमोद राम, अजया राय, पंकज चंद्रभूषण सिंह, रितु जायसवाल, वीरेंद्र तिवारी, संजय सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, पारस बैठा, रश्मि रंजन, सुषमा सिंह, रामचंद्र सिंह, बब्लू मिश्रा, निप्पू पाठक, हरेंद्र प्रताप राव, प्रमोद साह, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, सुजीत सिंह, भूपेंद्र जायसवाल, हेमराज पटवारी, बलराम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।