Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अपराधी और भ्रष्टाचारी बिहार छोड़ें या जहन्नुम जाने को रहें तैयार', विकसित भारत संकल्प सभा में गरजे संजय टाईगर

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:16 PM (IST)

    उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने बिहारशरीफ में कहा कि अपराधी और भ्रष्टाचारी बिहार छोड़ दें या कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने ...और पढ़ें

    भ्रष्टाचार का पैसा कहीं भी छिपाया, तो भी मिलेगी सजा

    भ्रष्टाचार का पैसा कहीं भी छिपाया, तो भी मिलेगी सजा

    HighLights

    1. मंत्री संजय टाइगर ने अपराधियों-भ्रष्टाचारियों को बिहार छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी।

    2. भ्रष्टाचार का पैसा कहीं भी छिपाने पर सरकार उसे खोज निकालेगी।

    3. विकसित भारत संकल्प सभा में मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां बताईं।

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ(नालंदा)। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाईगर ने कहा कि राज्य में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के लिए अब कोई स्थान नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग या तो बिहार छोड़ दें या कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

    भ्रष्टाचार का पैसा कहीं भी छिपाया, तो भी मिलेगी सजा

    मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारी यदि चूहे के बिल में भी अवैध धन छिपा दें, तब भी सरकार उसे खोज निकालेगी। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार और सख्ती से जारी रहेगी।

    विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

    शनिवार को बिहारशरीफ में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह टाईगर ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

    उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है।

    भाजपा नेताओं ने विकास कार्यों को बताया ऐतिहासिक

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप ने किया। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम मंडल और प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल भी मौजूद रहे।

    नेताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया।

    बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

    कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा स्थल पर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका नेताओं और उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया।

    खबरें और भी

    प्रबुद्ध नागरिकों की रही उल्लेखनीय भागीदारी

    कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, व्यवसायियों और विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।