Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दादा की अर्थी उठने से पहले पोते की मौत; बिहारशरीफ में दर्दनाक हादसा, माता-प‍िता और बहन भी जख्‍मी

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:47 AM (IST)

    बिहारशरीफ में पैठना टोल प्लाजा के पास हुए दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय अर्णव कुमार की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह दादा के निधन की खबर सुनकर माता-पित ...और पढ़ें

    बिहारशरीफ में दर्दनाक हादसे में बच्‍चे की मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

    बिहारशरीफ में दर्दनाक हादसे में बच्‍चे की मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. पैठना टोल प्लाजा के पास 7 वर्षीय बच्चे की मौत।

    2. दादा के निधन की खबर सुनकर लौटते समय हुआ हादसा।

    3. एक अन्य ट्रक चालक की भी सड़क दुर्घटना में मौत।

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। रहुई थाना क्षेत्र पैठना टोल प्लाजा के निकट गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई, जबक‍ि माता-पिता जख्‍मी हो गए।

    मृतक भागन बिगहा सहयक थाना क्षेत्र के अमित कुमार का वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार था। जबकि घायलों में पिता अमित कुमार, मां शिल्पी कुमारी व बहन अनोखी कुमारी शामिल है।

    उनका इलाज मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ में चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि सुबह पिता जवाहर साव का निधन हो गया। 

    बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर 

    पिता की मौत की सूचना मिलते ही अमित कुमार अपनी पत्‍नी बिहार पुलिस की सिपाही शिल्पी कुमारी और दोनों बच्चे बेटी अनोखी कुमारी एवं पुत्र अर्णव कुमार के साथ बाइक से घर आ रहे थे। 

    रहुई थाना क्षेत्र के पैठना टोल प्लाज़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसमें अर्णव की मौत हो गई। जबक‍ि अ‍म‍ित, उनकी पत्‍नी और बेटी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए।   

    दादा की अर्थी उठने से पहले मासूम पोते की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसर गया। लोग इसे काल का क्रूर चक्र बता रहे हैं। 

    सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

    चंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन पर निवासी 28 वर्षीय मुन्ना कुमार की मौत बुधवार रात पटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के डुमरी के पास छह लेन सड़क पर हो गई।

    लगभग साढ़े नौ बजे मुन्ना कुमार अपना ट्रक चलाते हुए बालू लाने अरवल जा रहा था। इसी दौरान इनके ट्रक की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई।

    दुर्घटना में सह चालक शंभू कुमार भी जख्‍मी हो गया। गुरुवार को मुन्ना का शव गांव आने पर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है।

    मुखिया अशोक शर्मा और जिला पार्षद निरंजन कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए उनके स्वजन को ढांढस बंधाया। मुन्ना चार भाइयों में सबसे बड़ा थे। वह भाईयों से जुदा रहते थे।