Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan: कुछ ही घंटों में बिहार के 1.08 करोड़ किसानों के खाते में सीधे आएंगे ₹2000

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 01:58 PM (IST)

    Pm Kisan Beneficiary List 2026: प्रधानमंत्री मोदी 20 जून 2026 को पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 1.08 करोड़ बिहार के किसानों सहित 9.44 कर ...और पढ़ें

    PM Kisan status check by Aadhaar number: किसानों को आगे निर्बाध लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी बनाने की सलाह दी जा रही है।

    PM Kisan status check by Aadhaar number: किसानों को आगे निर्बाध लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी बनाने की सलाह दी जा रही है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Pm Kisan Beneficiary List 2026: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले (तारकेश्वर) से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-Kisan) की 23वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। 

    कुछ ही घंटों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से देश के 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में ₹2,000 की किस्त भेजी जाएगी। 

    बिहार के करीब 1.08 करोड़ पंजीकृत किसानों को इस राष्ट्रव्यापी घोषणा का सीधा लाभ मिलेगा। मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों (ब्लॉक्स) में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जहां किसान लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकेंगे। 

    बिना 'फार्मर आईडी' आगे हो सकती परेशानी

    यदि आप एक किसान हैं और आपकी 'फार्मर आईडी' (Registration Number) अभी तक जेनरेट नहीं हुई है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। मुजफ्फरपुर कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन किसानों की फार्मर आईडी पेंडिंग है, उन्हें आज की किस्त का लाभ मिल भी जाए, तो अगली किस्तों में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

    खबरें और भी

    पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद ही यह विशिष्ट संख्या (यूनिक आईडी) मिलती है। जिन किसानों के पास यह आईडी नहीं है, उन्हें बिना देर किए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए 'New Farmer Registration' की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 

    इससे पहले योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से जारी की गई थी, जिसके तहत देश के 9.32 करोड़ किसानों को लाभान्वित किया गया था। 

     इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य

    पोर्टल के दिशा-निर्देशों के अनुसार, केवल उन्हीं किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि क्रेडिट की जाती है जो इन 3 अनिवार्य शर्तों (Mandatory Conditions) को पूरा करते हैं: 

    • भूमि का भौतिक सत्यापन (Land Seeding): किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन के राजस्व दस्तावेज (Land Records) सरकारी पोर्टल पर पूरी तरह अपडेटेड और 'Yes' होने चाहिए।

    • e-KYC प्रक्रिया: लाभार्थी किसान का डिजिटल सत्यापन (e-KYC) पूरा होना अनिवार्य है। बिना इसके भुगतान रोक दिया जाता है।

    • बैंक खाता और आधार लिंकिंग: किसान का बैंक खाता सक्रिय (Active) होना चाहिए। साथ ही वह आधार से लिंक और डीबीटी (DBT Enabled) होना जरूरी है।

    कौन लोग हैं इस योजना से बाहर ?

    यदि किसान परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, किसी संवैधानिक पद पर है, आयकर दाता (Income Tax Payee) है या ₹10,000 से अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करता है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। 

    मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस (PM Kisan Status Online)

    आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए बेहद आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया (FTO Status) शुरू हुई है या नहीं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: 

    1.ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:

    स्टेप 1.
    सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को ओपन करें।

    2.'Know Your Status' का चयन करें:

    स्टेप 2.
    होमपेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें। यहाँ 'Farmers Corner' सेक्शन के भीतर आपको 'Know Your Status' का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

    3.पंजीकरण संख्या दर्ज करें:

    स्टेप 3.
    अब नए पेज पर अपना Registration Number (फार्मर आईडी) और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड (Captcha Code) सही-सही भरें।

    4.विवरण (Data) प्राप्त करें:

    स्टेप 4.
    इसके बाद 'Get Data' के बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपकी किस्त का पूरा स्टेटस (FTO Status, Land Seeding, और Payment Success) स्क्रीन पर आ जाएगा।

     

     

    नई लाभार्थी सूची में अपने गांव का नाम कैसे देखें? ( PM Kisan Beneficiary List)

    अगर आप अपनी पूरी पंचायत या गांव के पात्र लाभार्थियों की नई सूची देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

    1. पीएम किसान पोर्टल के 'Farmers Corner' में जाकर 'Beneficiary List' पर क्लिक करें।

    2. इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से अपना राज्य (Bihar), जिला (District), सब-विभाजन, ब्लॉक और अपने गांव (Village) का चयन करें।

    3. अंत में 'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके पूरे गांव के पात्र किसानों की लिस्ट सामने आ जाएगी, जहाँ आप अपना नाम खोज सकते हैं।

    किस्त अटक गई है तो तुरंत करें ये 3 काम

    यदि आप पूरी तरह पात्र हैं, लेकिन फिर भी नई लिस्ट से आपका नाम हट गया है या आपकी किस्त रुक गई है, तो तुरंत ये सुधारात्मक उपाय अपनाएं: 

    • पोर्टल पर कमियां सुधारें: अपना स्टेटस चेक करें। अगर 'Land Seeding', 'e-KYC' या 'Aadhaar Bank Seeding' के आगे 'No' लिखा दिख रहा है, तो उसे तुरंत ऑनलाइन मोड में या अपनी बैंक शाखा में जाकर 'Yes' करवाएं।

    • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: पोर्टल पर दिए गए 'Name Correction as per Aadhaar' या 'Grievance Redressal' फॉर्म के जरिए अपनी शिकायत सीधे कृषि मंत्रालय को भेजें।

    • स्थानीय कृषि कार्यालय से संपर्क: आप अपने क्षेत्र के कृषि समन्वयक (Agriculture Coordinator) या ब्लॉक कृषि पदाधिकारी (BAO) से मिलकर अपनी जमाबंदी या एलपीसी (LPC) का दोबारा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करवा सकते हैं, जिससे रुका हुआ पैसा वापस मिल सके।

    मुजफ्फरपुर के प्रखंडों में किसानों की स्थिति

    क्रमांक प्रखंड लाभार्थी किसान
    1 औराई 21,410
    2 बंदरा 7,354
    3 मोतीपुर 48,639
    4 बोचहां 22,419
    5 मुरौल 5,174
    6 गायघाट 36,535
    7 कांटी 17,137
    8 कटरा 20,614
    9 कुढनी 40,202
    10 मड़वन 13,558
    11 मीनापुर 27,693
    12 मुशहरी 12,193
    13 पारू 36,218
    14 साहेबगंज 14,965
    15 सकरा 18,917
    16 सरैया 28,429