Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mokama MLA Anant Singh Gets Time Till November 30 to Respond to Disqualification Notice

बिहार: बाहुबली अनंत सिंह को विधानसभा से राहत, सदस्यता पर नोटिस का जवाब देने के लिए इस तारीख का वक्त

Sat, 14 Nov 2026 09:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

बाहुबली अनंत सिंह चार दिसंबर को सरेंडर करेंगे लेकिन उनकी विधानसभा की सदस्यता बरकरार कब तक रहेगी? यह सवाल खूब उठ रहा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा में पत्र भी लिख चुके हैं। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने नई जानकारी साझा की है, आइये जानते है... 

विज्ञापन
Mokama MLA Anant Singh Gets Time Till November 30 to Respond to Disqualification Notice
अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े दो अहम मामले चर्चा में हैं। एक तरफ दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके सामने सरेंडर कर जेल जाने की स्थिति है, तो दूसरी ओर उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी फैसला होना बाकी है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यता समाप्त किए जाने से जुड़े नोटिस पर जवाब दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। इस फैसले से अनंत सिंह को फिलहाल अपना पक्ष तैयार करने के लिए कुछ और दिन मिल गए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि इस मामले में हमने अनंत सिंह से जवाब मांगा था। लेकिन, उन्होंने बेटी की शादी में व्यस्तता की बात कहकर 30 नवंबर तक का वक्त मांगा है। इसलिए 30 नवंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इधर, अनंत सिंह शादी की रस्में पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस का जवाब सौंप सकते हैं। उनके जवाब के आधार पर ही सदस्यता से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। अनंत सिंह की विधायकी रहेगी या जाएगी? यह बात भी विधानसभा सत्र के दौरान स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन


चार दिसंबर को सरेंडर कर देंगे अनंत सिंह
विधानसभा से समय मिलने के बावजूद अनंत सिंह के लिए दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ी कानूनी मुश्किलें बनी हुई हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें सरेंडर करना होगा और जेल जाना पड़ेगा। अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह चार दिसंबर को सरेंडर कर जेल जाएंगे। इसके बाद कोर्ट उन्हें फिर जमानत देगी। तब वह पूरे जनता के बीच घूमेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कोर्ट का जो आदेश होगा, उसका वह पालन करेंगे। बता दें कि इसी साल 19 मार्च को मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करते हुए यह निर्णय सुनाया था। इसके बाद से जेल से बाहर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए दुलारचंद हत्याकांड की पूरी कहानी
30 अक्तूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह को आरोपी बनाया था। बाद में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके खिलाफ दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed