Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kachchi Dargah-Raghopur-Bidupur bridge will be named Nitish Setu announced Deputy CM Samrat Chaudhary.

बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Fri, 13 Nov 2026 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Nov 2026 12:48 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से जदयू और भाजपा के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थी। लेकिन, सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बिहार के एक बड़े पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर कर दिया है। यह पुल नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजक्ट में से एक था। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Kachchi Dargah-Raghopur-Bidupur bridge will be named Nitish Setu announced Deputy CM Samrat Chaudhary.
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर दिया है। इस पुल को पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को समर्पित कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा है।
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का शुभारंभ करेंगे। अब इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया गया है। पीएम मोदी 21 नवंबर को इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री का बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल को देश को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

Kachchi Dargah-Raghopur-Bidupur bridge will be named Nitish Setu announced Deputy CM Samrat Chaudhary.
कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल - फोटो : Amar Ujala

नीतीश कुमार ने कहा था- सपना साकार हो गई
नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस पुल की बुनियाद रखी थी। वह बार-बार इस पुल का निरीक्षण करने आते थे। पिछले साल 23 जून को जब इस छह लेन के ब्रिज का काम पूरा हुआ और इस पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ तो तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आजादी के 76 साल बाद राघोपुर दियारा का इलाका राजधानी पटना से सीधे कनेक्ट हो गया है। तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अत्यंत खुशी हो रही है कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया दिया गया । इस छह लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार हो गया।

विज्ञापन

Kachchi Dargah-Raghopur-Bidupur bridge will be named Nitish Setu announced Deputy CM Samrat Chaudhary.
तत्कालीन नीतीश कुमार ने किया कच्ची दरगाह से बिदुपुर सड़क और गंगा पुल का उद्घाटन किया था। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर बिहार से सीधा और सुगम संपर्क स्थापित
बिहार के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को एक नई और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। गंगा नदी की विशाल धारा पर निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल राज्य के सड़क नेटवर्क में एक एतिहासिक अध्याय जोड़ने के लिए लगभग तैयार है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल ब्रिज अपनी आधुनिक तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग के लिए देशभर में जाना जाएगा पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बीएसआरडीसीएल की ओर से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन पुल की लंबाई करीब 9.76 किलोमीटर है, जो 67 मजबूत पिलरों पर टिका हुआ है। पहुंच पथों को शामिल करने पर इस पूरी मेगा परियोजना की कुल लंबाई 19.30 किलोमीटर हो जाती है। इस पुल के निर्माण से पटना का समस्तीपुर समेत संपूर्ण उत्तर बिहार से सीधा और सुगम संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी और यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।

 

विज्ञापन

Kachchi Dargah-Raghopur-Bidupur bridge will be named Nitish Setu announced Deputy CM Samrat Chaudhary.
कच्ची दरगाह से बिदुपुर जाने वाली सड़क। - फोटो : अमर उजाला
पहले चरण में पूरे हुए पुल का नीतीश कुमार ने किया था लोकार्पण
बता दें कि पटना जिला अन्तर्गत एनएच 30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किमी लम्बाई के छह लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया गया। इसके अन्तर्गत 9.76 किमी लम्बा पुल तथा 10 किमी लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य हुआ। इस परियोजना की कुल लागत चार हजार 988 करोड़ रुपये है। प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली (कुल लम्बाई 4.57 किमी) का काम पूरा हुआ। इसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकन्दर तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण किया गया। 
 
राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से मिलेगी मुक्ति
राघोपुर और बख्तियारपुर के काला दियारा क्षेत्र की लाखों आबादी इसी पुल के सहारे पटना पहुंच रही है। इससे पहले बारिश के समय राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से पटना आना पड़ता था। पटना या जिला मुख्यालय हाजीपुर जाने के लिए लोगों के पास केवल नाव ही एकमात्र सहारा था। बरसात के दिनों में नाव यात्रा के दौरान कई दुर्घटनाएं भी होती थीं। अब सिक्स लेन पुल शुरू होने के बाद लोगों को नाव की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा और जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed